Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली पुलिस ने नकदी सहित सटोरियों को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सटटे की खाईवाडी करते पांच अभियुक्तो को सटटे की पर्ची तथा 2960 रूपये की नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व विभिन्न अपराधो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर मे चल रहे अभियान विशेष के तहत एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय एवं सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे इंस्पैक्टर कोतवाली आनन्ददेव मिश्रा की मौजूदगी मे चैकिंग/तलाशी के दौरान मिली सूचना के आधार पर खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा व पुलिस टीम ने खालापार क्षेत्र मे एक मकान मे छापामारी कर सटटे की खाईवाडी कर रहे अनीस पुत्र हनीफ पठान निवासी दर्जी वाली गली,अरशद उर्फ बिटटू पुत्र हनीफ निवासी खालापार, महबूब पुत्र यासीन कुरैशी निवासी खालापार, इरशाद उर्फ छंगा पुत्र अब्दुल करीम निवासी जडौदा,हबीब पुत्र अब्दुल हमीद नि.खालापार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से दो बाल पैन,दो गत्ता दो पर्चा सटटा व 2960 रूपये बरामद किए हैं। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा, है.का.सतीश, का,कृष्णवीर, का.प्रशान्त, का.कपिल शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − thirteen =