Muzaffarnagar News: ढोल बजाकर कृषि कानून वापसी पर किया खुशी का इजहार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। देश के प्रधान मंत्री द्वारा तीनो कृषि कानून वापस लिए जाने के निर्णय पर जिले के किसान और किसान नेताओं में खुशी का माहौल देखा गया , यहीं नही व्यापारी वर्ग में भी तीनो कृषि कानून वापसी के निर्णय पर नई मंडी में जमकर आतिश बाजी हुई , तो वहीं किसान यूनियन कार्यालय पर मिठाई बाँट खुशी का इजहार किया गया।
बता दें आज देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को सम्बोधित करते समय तीनो कृषि कानून वापसी का निर्णय लिया है उनका कहना है की इसी माह के अंत तक तीनो कृषि कानून वापस लिए जायेंगे।
तीनों कृषि कानून वापस होने पर मुजफ्फरनगर से किसान एवं किसान नेताओं का खुशी का ठिकाना नही रहा और किसान मसीहा चौधरी राकेश टिकैत नरेश टिकैत के आवासों सहित एशिया प्रसिद्ध गुड़ मण्डी में भी तीनो कृषि कानूनों की वापसी पर व्यापारियों ने आतिश बाजी कर खुशी का इजहार किया।
यहां किसान नेताओं सहित व्यापारी वर्ग ने भी अपनी अपनी प्रतिक्रियां अलग अलग अंदाज में दी । यह प्रतिक्रिया अलग अलग किसान संगठनो जिसमे भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान यूनियन तोमर, रालोद , एंव आम किसानो ने दी है
जिसमे भारतीय किसान यूनियन के रास्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, चौधरी चरण सिंह राकेश टिकैत के पुत्र एंव भारतीय किसान यूनियन नेता, भारतीय किसान यूनियन तौमर के रास्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर, रालोद के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर, व्यापारी नेता संजय मित्तल , आम आदमी पार्टी नेता।

