वैश्विक

रामबन में मुठभेड़-तीन आतंकी मारे- फायरिंग जारी

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान सेना ने तीन आतंकी मार गिराए। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी के पाकिस्तानी होने की पुष्टि की गई है।
Image Result For A Group Of 5 Terrorists Trapped In Batote Town Of Ramban District Of Jammu Zone
वहीं, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया। इस हमले में ग्रेनेड का प्रयोग किया गया है। आतंकियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब जवान गश्त के लिए इलाके में निकले थे। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के रामबन में बटोट-डोडा रोड इलाके में सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। तीन आतंकी छिपे हुए है।

रामबन के बटोट इलाके में एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि सिविल ड्रेस और हाथों में बंदूक लिए तीन आतंकी पड़ोस के घर में घुसे। इस दौरान उस परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। बताया कि आतंकियों ने घर के मालिक को उनके ही घर में कैद कर लिया है। कहा कि सेना के जवानों ने हम लोगों को बचाया। भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि आज यानी कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे दो व्यक्तियों ने बटोट-डोडा रोड पर एक नागरिक के वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन चालक को दोनों के हाव-भाव और हुलिये पर संदेह हुआ। उसने इस मामले की जानकारी पास के ही सेना पोस्ट को दी। भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत दोनों संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

भारी बारिश के चलते ऑपरेशन रोका गया। तीनों आतंकी नाले में छिपे हुए हैं। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक बारिश थमते ही सेना ने फिर से ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कस्बे के एक घर में आतंकी घुसे हुए हैं। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk