उत्तर प्रदेश

Shamli News: अमान्य घोषित हुई हसनपुर में थामेदार की पगड़ी, गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र मलिक बाबा ने की अध्यक्षता

Shamli News: गांव हसनपुर में गठवाला खाप  के 11 गाव के चौधरियों की एक पंचायत हुई। जिसमें गठवाला खाप चौधरी और 11 गांव के जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया । पंचायत में कुछ दिनों पहले हसनपुर में पंचायत द्वारा रिटायर्ड पुलिसकर्मी को थामेदार की पगड़ी पहनाए जाने के फैसले का पुरजोर विरोध हुआ और समाज और गठवाला खाप के स्तर से उस पगडी को अमान्य घोषित कर दिया गया।

गांव हसनपुर  में कुछ दिनों पहले थामेदार की पंगड़ी को लेकर एक पंचायत की थी। जिसमें रिटायर्ड पुलिसकर्मी महिपाल सिंह को हसनपुर गांव के थामेदार बनाए जाने की पगड़ी पहनाई गई थी पगड़ी की रस्म अदा होते ही उसी समय उसका पुरजोर विरोध होना भी शुरू हो गया था।

गठवाला खाप चौधरी  ने इस तरह की रस्म पगड़ी को समाज में आतंकवाद फैलाने और समाज को तोड़ने का आरोप लगाते हुए अमान्य घोषित कर दिया था लेकिन आज उसी मामले में लिसाड़ गांव  के अंतर्गत आने वाले 11 गांव के जिम्मेदार लोगों ने गांव हसनपुर में ही एक पंचायत बुलाई जिसकी अध्यक्षता लोगों द्वारा गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र मलिक बाबा  को सौंपी गयी। जहां पंचायत में कुछ दिनों पहले हसनपुर में हुई पंचायत और उसमें बनाई गई पगड़ी का जमकर विरोध हुआ और लोगों ने बहिष्कार की मांग उठाई।

पंचायत में 11 लोगों की कमेटी बनाकर निर्णय लिया गया कि हसनपुर में हुई पंचायत के द्वारा बनाई गई पगड़ी को अमान्य घोषित किया जाता है और ढाई सौ साल पहले से भी कोई हसनपुर में थामेंदार की पंगड़ी नहीं थी और ना ही आगे होगी

वहीं उक्त मामले में ग्रामीणों का कहना है कि कुछ असामाजिक लोगों ने पहले पंचायत कर एक व्यक्ति को पगड़ी पहनाकर थामेदार बना दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =