Shamli News: कैराना नगर पालिका चेयरमैन तीन दिन से धरने पर, अधिशासी अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग
Shamli News: तीन दिन पहले पालिका चेयरमैन की कुर्सी पर अधिशासी अधिकारी के बैठने को लेकर बवाल हो गया था। जिसके बाद से नाराज चेयरमैन सभासद पालिका स्टाफ के साथ धरने पर बैठ गए थे। वहीं चेयरमैन के समर्थन में सफाई कर्मियों ने भी हड़ताल कर दिया है। दो दिन से नगर में साफ सफाई नहीं हुई जिस कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
कैराना नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाल रही एसडीएम न्यायिक मणि अरोरा द्वारा चेयरमैन हाजी अनवर हसन की कुर्सी पर बैठने को लेकर तीन दिन पहले विवाद हो गया था।जिसके बाद पालिका चेयरमैन हाजी अनवर व नाराज सभासद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। वहीं सफाई कर्मियो द्वारा भी हड़ताल कर दी गई थी। 2 दिन से कैराना नगर में सफाई नहीं की गई। जिस कारण कैराना नगर के बाजारो व वार्डो में गंदगी पसरी हुई हैं।
नगरवासियों व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द पालिका अधिशासी व चेयरमैन के बीच का विवाद का निपटारा करना चाहिए, ताकि गंदगी से निजात मिल सके। लगातार तीसरे दिन शनिवार को नगर पालिका परिसर में धरना दे रहे चेयरमैन व पालिका सभासदों को नगर वासियों का समर्थन मिल रहा है।
धरने पर बैठे लोगों की मांग हैं कि अधिशासी अधिकारी को सस्पेंड कर अन्य अधिकारी को अधिशासी अधिकारी का कार्यभार दिया जाए। 1 दिन पहले एसडीएम व सीओ धरने पर पहुंचे थे। जहां पर पालिका चेयरमैन सभासदो ने डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग दोहराई थी। एसडीएम के आग्रह करने के बाद भी धरना समाप्त नहीं किया गया।
मनीष व्यापारी का कहना है कि यह जो लड़ाई चल रही है अधिशासी अधिकारी की उनको आकर चेयरमैन की कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए था यह नगरपालिका चेयरमैन का नहीं यह सारी जनता का अपमान है क्योंकि सारी जनता इनको बनाती है वोट देकर यह गलत है
नगर पालिका और नगर पालिका के जो कर्मचारी हैं वह अपनी ईमानदारी और मेहनत लगन से काम कर रहे थे लेकिन यह सब कुछ होने के बाद उन्होंने अपना काम छोड़ दिया है. जिसके बाद उन्होंने हड़ताल करनी शुरू कर दी है और आज कैराना में 2 दिन से सफाई नहीं हुई है और अधिशासी अधिकारी जो है वह अपनी हठधर्मिता पर पड़े हुए हैं।

