Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का मंत्री संजीव बालिया ने किया शुभारम्भ

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सांसद खेल स्पर्धा २०२१ दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रमों की शुरुआत सरकुलर रोड स्थित श्रीराम कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सरधना विधायक संगीत सोम, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला उपस्थित रहे। उद्घाटन के पहले दिन सदर ब्लाक स्तर पर खेली गई प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच खेला गया। इन खेलों में कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल जैसे खेलों का समावेश किया गया। इनके विजेताओं को 23 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

केंद्रीय खेलकूद मंत्री अनुराग ठाकुर विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। दोपहर 1 बजे से समापन समारोह शुरू होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उसके बाद विजेताओं को स्कोर प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन सांसद खेल निधि के सौजन्य से आयोजित किया गया है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस अनेक अर्जुन अवॉर्डी एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी खिलाड़ी भी शामिल हुए। श्री राम कॉलेज के फील्ड पर मुख्य मंच के अलावा तीन अलग-अलग ग्रुपों में फाइनल में संपन्न कराए जा रहे हैं।

इनकी देखभाल के लिए सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान स्वयं मैदान पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मुख्यालय एवं राष्ट्रीय स्तर पर लाने का प्रयास हो रहा है जो सराहनीय है।

श्री राम कॉलेज के चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उनके विद्यालय पर सांसद खेल स्पर्धा आयोजित की जा रही है और विद्यालय का स्टाफ व छात्र-छात्राएं भी इसमें भरपूर सहयोग कर रहे हैं। यह कॉलेज के लिए बड़े गर्व की बात है। इस दौरान जिला ओलपिंक एसोसिएशन मुजफ्फररनगर के अध्यक्ष सुभाष चौधरी, अशोक बालियान सचिव जिला ओलपिंक एसोसिएशन मुजफ्फरनगर, शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, बघरा ब्लाक प्रमुख गौरव पवार, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षर पुंडीर, स्वच्छ भारत मिशन पर प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल, लघु उद्योग के प्रदेश संयोजक कुशपुरी

मीरापुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा, पुरकाजी के वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर खटीक, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला, श्री राम कॉलेज के प्रिंसिपल प्रेरणा मित्तल, नई मंडी मंडल के अध्यक्ष राजेश पाराशर, युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fifteen =