Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: घिस्सूखेड़ा झाल से लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। किसी बड़ी घटना के अंजाम देने की फिराक में खडे शातिर लुटेरों को पुलिस ने तमंचे, कारतूस व नकदी, मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उक्त शातिर किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक मे ंथे।

चरथावल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने लुटेरे अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जिसमें आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिनके कब्जे से ३ तमंचे ६ जिंदा कारतूस दो मोटरसाइकिल १५०० रुपए लूट का मोबाइल बरामद।

चारों लुटेरे पावर्टी खुर्द थाना चरथावल के निवासी है चरथावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घिस्सूखेड़ा झाल से चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा घिस्सूखेडा झाल से ०४ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शातिरों ने पुलिस पूछताछ में इस्तकार पुत्र इदरीश निवासी ग्राम पावटी खुर्द थाना चरथावल, मु०नगर, अमीर आलम उर्फ चूका पुत्र तासीन निवासी ग्राम पावटी खुर्द थाना चरथावल, मु०नगर, शाहिद पुत्र सत्तार निवासी ग्राम पावटी खुर्द थाना चरथावल, मु०नगर, परवेज पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम पावटी खुर्द थाना चरथावल, मु०नगर।

जिसके कब्जे से ०१ मोबाइल फोन पोको प्रो २ (चोरी किया हुआ), १५०० रूपये नकद, ०२ मो०सा० स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर, ०३ तमन्चा मय ०६ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

दौराने पूछताछ अभियुक्तगण ने बताया कि मोबाइल फोन को चोरी कर उन्हे बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते है तथा दोनो मो०सा० को चोरी की घटना कारित करने हेतु प्रयोग किया जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =