उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: फाफामऊ में पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या, छानबीन शुरू

Prayagraj News:  फाफामऊ इलाके में चार लोगों की हत्या  कर दी गई। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतको में दो महिला दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना कल रात फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी फुलवरिया गांव  में घटित हुई है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

 फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र है। घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बनाई जाती है। चार लोगों के कत्ल की खबर मिली तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम  को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई।

मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था।

देर रात घर में घुसे हमलावरों ने चारों पर धारदार हथियार से हमला किया। सुबह कत्ल की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो भीड़ लगी और फिर पुलिस वहां पहुंची। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से प्रयागराज में अपराधिक ग्राफ में बढ़ोतरी देखी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + five =