Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मौहल्ला रामलीला टिल्ला मे गंदगी से नागरिक हुए हलकान

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासियो ने पालिका प्रशासन से गंदगी से निजाद दिलाने की मांग है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला के निवासियो का कहना कहना है कि एक और जहां स्वच्छता अभियान को बढावा दिया जा रहा है।

वहीं दूसरी और रामलीला टिल्ला वासियो का कहना है कि घनी आबादी के बीच यहां कूडा डालना स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नही है। इससे सक्रमण फैलने का भय बना हुआ है।

आसपास के लोग बीमारी की चपेट मे आ सकते हैं। मौहल्लावासियो का कहना है कि 4 साल पहले यहां कोई कूडा नही डाला जाता था। लेकिन सफाईकर्मियो द्वारा एकाएक यहां कूडा डालना शुरू कर दिया।

स्थानीय निवासियो का कहना है कि उनका घर से निकलना दुश्वार हो गया। पूरे क्षेत्र मे हर समय बदबू रहती है मिमलाना रोड तथा चूंगी नम्बर-2 पर पूरा दिन आवारा पशु घूमते रहते है। गंदगी व बदबू के कारण उक्त मार्ग से आना जाना भी दूभर है। क्षेत्रवासियो ने जन प्रतिनिधियो तथा पालिका प्रशासन से क्षेत्र ही इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =