Khatauli News: थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी, SSP ने सुनी समस्याएं
खतौली। Khatauli News: जन समस्याओ के निस्तारण मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित हो ताकि समाधान दिवस सार्थक हो सके। नागरिकों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जाना चाहिए।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज दोपहर के वक्त खतौली कोतवाली पहुंचे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,एसएसपी अभिषेक यादव तथा सीडीओ आलोक यादव ने नागरिको की समस्याओ को सुना तथा उनका निस्तारण कराया।
इस असवर पर डीएम चन्द्रभूषण सिह ने अधिनस्थो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस की सार्थकता सिर्फ तब है कि जब थाना दिवस पर आने वाले व्यक्ति को अगले समाधान दिवस पर थाने की आवश्यक्ता ना हो तथा उसे सम्बन्धित अधिकारी/विभाग के चक्कर ना काटने पडें।
इस दौरान खतौली तहसील क्षेत्र के दर्जनो गांवो से ग्रामीण विभिन्न विभागो से जुडी समस्याओ को लेकर थाने पहुंचे थे। जिनमे से अधिकतर समस्याओ का आला अधिकारियो द्वारा समाधान करा दिया गया।
तथा शेष रही समस्या के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव,एडीएम खतौली,सीओ खतौली राकेश कुमार सिह,इंस्पैक्टर खतौली धर्मेन्द्र सिह आदि शामिल रहे।

