खेल जगत

मुंबई IND vs NZ 2nd Test के लिए वानखेड़े में 25% दर्शकों को ही मिलेगी एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा IND vs NZ 2nd Test मुकाबला 3 से 7 दिसंबर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को मैच में दर्शकों की अधिकतम सीमा तय कर दी है. राज्य सरकार ने वानखेड़े स्टेडियम में केवल 25% दर्शक क्षमता के लिए एक आदेश जारी किया है.

IND vs NZ 2nd Test  वानखेड़े स्टेडियम के क्षमता 33,000 दर्शकों की है. यानी अब केवल 8,250 दर्शक ही दूसरे टेस्ट मैच को स्टेडियम में जाकर देख सकेंगे. महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना के मामलों में अब गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका में नए वेरिएंट के सामने आने पर राज्य सरकार सतर्कता बरत रही है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पीए और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मिलिंद नार्वेकर ने कहा है, ‘दक्षिण अफ्रीका में मिले नए कोराना वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार भीड़भाड़ वाले आयोजनों में बहुत सतर्कता बरत रही है. फिर भी मुंबई टेस्ट में 25% दर्शकों की अनुमति देने के लिए हम सरकार के आभारी हैं.’

महाराष्ट्र सरकार के राजस्व और वन विभाग, आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग ने शनिवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि खुली जगह पर होने वाले किसी भी कार्यक्रम में 25 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकते हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =