Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: Police ने किया चोरी का खुलासा,चोरी किये माल में से २०००० रुपये व २ सिगरेट की डिब्बी बरामद

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में थाना नई मंडी प्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम के द्वारा निरंतर सराहनीय कार्यों को वर्कआउट किया जा रहा है। उन्होंने जबसे मंडी थाने की कमान संभाली है तब से लेकर आज तक कई चुनौतीपूर्ण घटनाओं को खोलते हुए अपराधियों को पस्त किया तो वही पुलिस का मनोबल बढ़ाया है।

अपने कार्य में वे निरंतर आगे बढ़ते हुए थानाप्रभारी नई मंडी पंकज पंत अच्छे कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।टीम उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिह नागर, है०का० सुशील कुमार, है०का० हरवेन्द्र, है०का० ६६ सोबिन्द्र,का. मनेन्द्र सिसोदिया,का. दीपक कुमार, एचजी विनेश कुमार मुजफ्फरनगर के द्वारा चोरी की घटनाओं से पर्दा उठाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से कई हजार की रकम व मोबाईल भी बरामद की है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वांछितो की गिरफ्तारी के अभियान में गठित टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में व क्षेत्राधिकारी नई मंडी के निर्देशन में थाना प्रभारी नई मंडी पंकज पंत के नेतृत्व में गत दिनों वादी अतुल शर्मा पुत्र अरुन शर्मा निवासी बचन सिंह कालोनी गली नं० १ थाना नई मण्डी मु०नगर व शहजाद पुत्र शैदा निवासी ग्राम गडी सरबट थाना नई मंडी मुनगर द्वारा थाना नई मंडी पर सूचना दी कि मेरी दुकान व मकान में रात्रि के समय बन्द दुकान व मकान से अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली है।

जिसके सम्बन्ध में थाना नई मंडी पर मु.अ.स. मु०अ०स० ५९९/२०२१ धारा ३८० भादवि व मु०अ०स० ६००/२०२१ धारा ३८० भादवि पंजीकृत किये है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे को लेकर टीमों का गठन किया गया था। जिसमें मुखबिर की सूचना पर अभि. अरशद पुत्र मौहम्मद अशलम नि० किदवई नगर मक्की मस्जिद के पास कोतवाली नगर मु०नगर उम्र २२ वर्ष को रजवाहे रोड वचन सिह कालोनी हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया व मय चोरी किये माल में से २०००० रुपये व २ सिगरेट की डिब्बी बरामद किये है।

सम्बन्धित मु.अ.सं. ५९९/२१ धारा ३८०/४५७/४११ भादवि व २२००/- रुपये एक मोबाईल फोन की-पैड वाला के गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस की माने तो अभियुक्त दिन में रैकी करके रात्रि में चोरी करता है।

चोरी किये गये माल को दुसरे शहर में कम दामों पर बेच देता है। अभियुक्त जहां भी चोरी करता है वहां का डीवीआर एवं कैमरो को उखाडकर ले जाता है। पूर्व में भी कोतवाली शहर मुनगर से जेल जा चुका है नशे का आदि है, रात्री में मोटरसाईकिल में अकेले घूमकर घरो की रैकी करता है, जहां घरो मे ताला लगा होता है वहां पर चोरी कर लेता है।

अभियुक्त द्वारा इस तरह की घटना को पहले भी अन्जाम दिया जा चुका है। इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।पकड़े गये अभियुक्त का नाम अरशद पुत्र मौहम्मद अशलम नि० किदवई नगर मक्की मस्जिद के पास कोतवाली नगर मु०नगर बताया जा रहा है।पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने २०००० रुपये व २ सिगरेट की डिब्बी , २२००- रुपये एक मोबाईल फोन की पैड वाला बरामद किए है।

 

अतिक्रमण हटवाया
मुजफ्फरनगर। आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने नगर पालिका के निकट बनाए गए अस्थाई भगवान बाल्मिकि चौक को पुलिस ने कब्जा मुक्त कराया। पुलिस द्वारा इस दोरान पोस्टर व रेलिंग हटाए गए। इस दौरान पुलिस व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान यातायात कुछ प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची टै्रफिक पुलिस ने तुरंत ही यातायात व्यवस्था सुचारू करायी।

 

मोबाइल छीना
भोपा। बाईक सवार युवक बाजार मे बर्तन खरीद रहे युवक का मोबाईल छीन कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसा कस्बा भोपा के मेन बाजार मे बर्तन वाली गली मे जब गांव युसुफपुर निवासी गुडडू पुत्र सुशील करीब 12 बजे के समय बाजार मे पहुंचा कि इसी बीच पीछे से आए दो बाईक सवारो ने उसका मोबाइल छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। इस दौरान आसपास के दर्जनो व्यापारी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर मेन बाजार पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + four =