Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 74वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम का भव्य शुभारम्भ- सुशील कुमार अंश

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ‘‘परमात्मा ने यह सृष्टि और मनुष्य का निर्माण केवल प्यार करने के लिए किया है। अतः सभी में ईश्वर का रूप देखते हुए प्रेम से जीवन जियें, यही मनुष्य जीवन का मुख्य लक्ष्य है।’’ उक्त उद्गार सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने आज वर्चुअल रूप में आयोजित संत निरंकारी मिशन के तीन दिवसीय 74वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के शुभारंभ पर मानवता के नाम सन्देश में व्यक्त किए।

हरियाणा, समालखा और गन्नौर के बीच जी.टी.रोड पर स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल से इस सन्त समागम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिसका आनंद भारत तथा दूरदेशों में बसे हुए लाखों निरंकारी श्रद्धालु-भक्तों एवं प्रभु-प्रेमी सज्जनों द्वारा मिशन की वेबसाइट तथा साधना टी.वी. चैनल के माध्यम से लिया जा रहा है। सत्गुरु माताजी ने आगे कहा कि कोरोना ने मानव को रोज़मर्रा की जिंदगी में निःस्वार्थ भाव से एक-दूसरे पर विश्वास करना सिखाया।

हम सभी के अंदर इस परमात्मा को देखते हुए एक-दूसरे का सत्कार करें, नर सेवा-नारायण सेवा का भाव रखें तो यही परम धर्म है। हमें जागृत रहना है और ध्यान रखना है कि इस धरती से जब जायें, तो इसे पहले से बेहतर छोड़कर जायें। परमात्मा को जानकर उस पर विश्वास करने से आनंद की अवस्था प्राप्त होती है। यदि हम सामाजिक रूप में देखें तो केवल सह-अस्तित्व ही नहीं अपितु शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व के भाव से जियें। परमात्मा ने हमें जो प्राकृतिक स्रोत दिये हैं, उनका हम सदुपयोग करें।

सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के समागम स्थल पर आगमन होते ही सन्त निरंकारी मंडल एवं केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। उसके बाद कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के सदस्यों, मंडल के विभिन्न विभागों के समन्वयकों एवं मिशन के रोशन मीनार सन्तों द्वारा एक फूलों से सुसज्जित खुले वाहन (पालकी) द्वारा सत्गुरु माताजी को मुख्य मंच तक ले जाया गया।

सन्त निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश ने बताया कि समागम के दूसरे दिन 28 नवम्बर, 2021 को दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक सेवादल रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसके उपरांत सांय 5.00 से रात्रि 9.30 बजे तक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। तीसरे दिन 29 नवंबर को सांय 5.00 से रात्रि 9.30 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जायेगा

जिसमें बहुभाषी कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहेगा। समागम के तीनों दिन सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रवचन रात्रि 9.00 से 9.30 बजे के मध्य होंगे। वर्चुअल रूप में आयोजित इस संत समागम के अवसर पर सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के निर्देशों का यथायोग्य पालन किया जा रहा है।

 

जागरण का आयोजन10 News 11 |
मुजफ्फरनगर। श्री महाकाल भैरव अष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन महामाई के जागरण का आयोजन किया गया।
श्री महाकाल बटुक भैरव एवं श्री सिद्ध पीठ मंदिर कल्लरपुर कछोली में चल रहे श्री महाकाल भैरव अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत महामाई का विशाल जागरण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरमैन अंजू अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, वरिष्ठ व्यापारी एवं भाजपा नेता राहुल गोयल, इंद्रसेन बिंदल, मुकेश बिंदल सहित कई गणमान्य लोगों द्वारा पूजन कराकर महामाई के जागरण की ज्योत प्रज्वलित की गई।

इसके बाद दूर-दूर से आए कलाकारों द्वारा महामाई का गुणगान किया गया, वही मनमोहक झांकियों द्वारा भक्तों में एक समा बांधा गया। मध्यरात्रि में भगवान श्री महाकाल बटुक भैरव का मदिरा से रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ साथ महामाई के जागरण की भी पूर्णाहुति हुई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ इसके अलावा महोत्सव की शुरुआत से चल रहे विशाल भंडारे का का भी समापन किया गया।

मंदिर के महंत  ठाकुर नकली सिंह (गुरु जी) द्वारा अतिथियों को आशीर्वाद दिया गया। साथ ही आयोजन समिति के ठाकुर रामकुमार पुंडीर, मुकेश धीमान, योगेश धीमान, अभिषेक वालिया राकेश बंसल, पवन पांचाल भूमेश कुमार, नवीन कुमार, कुलदीप कुमार, सहित कई पदाधिकारी व्यवस्था में मौजूद रहे।

 

Sushil Kumar Ansh

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग सरकारी सेवा में कार्यरत सुशील कुमार 'अंश' विश्वबन्धुत्व व मानवता को समर्पित "संत निरंकारी मिशन" में मीडिया सहायक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Sushil Kumar Ansh has 11 posts and counting. See all posts by Sushil Kumar Ansh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 12 =