वैश्विक

दिमाग ठीक कर ले नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं, 4 लाख ट्रैक्टर खड़े हैं: Rakesh Tikait

Rakesh Tikait ने भारत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अपने दिमाग ठीक कर ले। हम वहीं के वहीं हैं। एमएसपी पर कानून बना दे, नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है। 4 लाख ट्रैक्टर भी ज्यादा दूर नहीं हैं। टिकैत ने साफ लहजे में कहा कि ये गुंडागर्दी नहीं चलने वाली है। वो जो भी करने की सोच रही है उससे पीछे हट जाए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

टिकैत ने कहा कि किसान ने एक साल के दौरान बहुत कुछ झेल लिया है। अपने घरों को छोड़कर वो दिल्ली के बॉर्डर पर पड़े हैं। सर्दी, गर्मी और बरसात की चिंता किए बगैर किसान आंदोलन कर रहा है। लेकिन अब हमारे सब्र का पैमाना छलकता जा रहा है। टिकैत का कहना है कि जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा किसान अपने घरों को नहीं लौटने वाले।

सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अपने तरीके से राय रखी। एक ने लिखा- भारत के संविधान निर्माता है क्या राकेश टिकैत, जो आप बोलेंगे वही होगा। कल बोलेंगे चीन को जमीन दे दीजिए। हमारे किसान नाराज हो गए तो क्या हम चीन को अपनी किसान की जमीन दे देंगे। जो किसान भाइयों के हित में था उसे पूरा किया गया। देश के दलालों की भाषा ना बोलें राकेश टिकैत।

 अब बिना… खाये ये जाने वाला नही है। ये अन्नदाता के भेष मे छिपे देश द्रोही है। ये कांग्रेसी गिद्ध बिना लाशें नोचे ये आंदोलन नही खत्म करने वाले। अन्नदाता के नाम पे ये नौटंकी बंद हो, ये ही नही किसान है देश मे 10 करोड़ किसान है जिसमे एक मेरा भी परिवार है। एक ने टिकैत को नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें। इससे फिर से दंगा भड़क सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21392 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 17 =