Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 3 व 4 दिसम्बर को होगा माह नवम्बर के द्वितीय चक्र का खाद्यान्न वितरणः जिला पूर्ति अधिकारी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 जवाहर भवन, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक 4045/आ0पू0रा0-कोरोना-विविध निर्देश/2020 दिनांक 30 नवम्बर, 2021 द्वारा अवगत कराया गया है कि माह नवम्बर, 2021 में दिनांक 20.11.2021 से 30.11.2021 तक खाद्यान्न (गेहूँ व चावल) का वितरण कराने हेतु पूर्व में निर्देश दिये गये थे।

उक्त पत्र में यह भी उल्लिखित किया गया है कि कतिपय जनपदों के जिलाधिकारियों द्वारा यह अवगत कराया है कि उचित दर विक्रेताओं को विपणन केन्द्रों से खाद्यान्न का निर्गमन न होने के कारण समस्त लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण 30.11.2021 तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है तथा वितरण तिथि बढाने हेतु अनुरोध किया गया है।

जिसके दृष्टिगत खाद्यायुक्त द्वारा राष्ट्रीय खा़द्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2021 में द्वितीय चक्र में खाद्यान्न वितरण हेतु अवशेष लाभार्थियों को नियमित खाद्यान्न की वितरण तिथि दिनांक 03.12.2021 एवं 04.12.2021 (02 दिवस) निर्धारित की गयी है। उक्त अवधि में ई-पॉस के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा।

उक्त दो वितरण दिवसो में कार्डधारको को पोर्टेबिलिटी से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस हेतु विक्रेता अपने स्टॉक में अवशेष खाद्यान्न की उपलब्धता की सीमा तक पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरित कर सकेंगे। उपरोक्त के क्रम में सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों) से अनुरोध है कि जिन लाभार्थियों ने माह नवम्बर, 2021 के द्वितीय चक्र (दिनांक 20.11.2021 से 30.11.2021) में अपना खाद्यान्न प्राप्त नहीं किया है

ऐसे लाभार्थी अपना खाद्यान्न दिनांक 03.12.2021 एवं 04.12.2021 (दो दिवस) में सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-पॉस मशीन के माध्यम से नियमानुसार प्राप्त कर लें।

इस सम्बन्ध में सभी उचित दर विक्रेताओं एवं उचित दर दुकानों पर नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वह उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथियों में सम्बन्धित उचित दर विक्रेताओं की दुकानो पर उपस्थित रहकर खाद्यान्न प्राप्त करने से अवशेष रहे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 1 =