Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बस ट्राले में घुसी, एक की मौत-दर्जनों बाराती गम्भीर रूप से घायल

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मीरांपुर क्षेत्र में कैथोडा के निकट आज सवेरे बारात की बस एक ट्राले से टकरा जाने से बस चालक की मौत हो गयी जबकि दर्जनों बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गये। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भिजवाया और मृतकं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के अनुसार दिल्ली-पौढ़ी राजमार्ग पर गांव किठौड़ा के पास स्टेयरिंग फेल हो जाने से बरात की बस गन्ने के खाली ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब ४० बराती घायल हुए है।

पुलिस ने घायलों को जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। भोपा निवासी गगन की शादी रामराज से तय हुई थी। बस में बरात भोपा से दिल्ली-पौढ़ी हाईवे होते हुए जा रही थी। किठौड़ा गांव के पास बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। टिकौला चीनी मिल में गन्ना उतारकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉले में बस की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। ट्रॉला करीब छह फीट तक बस में धंस गया। घायलों को जानसठ अस्पताल में ले जाया गया।

बस चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आठ गम्भीर घायलों में सोनू, जितेंद्र, आत्माराम, शिवकुमार, कामेश, विजय, महेंद्र व जोगेंद्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − five =