Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मांगों के लेकर संविदा कर्मियों ने की हड़ताल

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। प्रदेश एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदाकर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर बुधवार को हड़ताल कर दी है। जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाई सहित कोविड टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवाओं (आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर) का बहिष्कार कर स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। प्रदर्शन करते हुए मांगे पूरी न होने तक हड़ताल समाप्त न करने की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ मुजफ्फरनगर उपाध्यक्ष डा. सचिन जैन ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुपालन में २५ नवम्बर २०२१ को काला फीता बांधकर स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध प्रकट किया था। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया। जिसके दृष्टिगत प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के आह्वान पर एक दिसंबर से कामबंद हड़ताल शुरू कर दी गई।

बताया कि प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के आह्वान पर जनपद में कोविड टीकाकरण सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी गई हैं। सीएमओ कार्यालय धरना प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। काफी दिनों से संगठन अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीकों से प्रदर्शन करता आ रहा है।

लेकिन उच्चाधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कहा कि प्रदेश में समस्त संविदाकर्मी अपनी जान पर खेलकर कोविड-१९ जैसी महामारी से निपटने में दिन- रात ड्यूटी में लगे हुए हैं। जनपद में कोविड-१९ जैसी महामारी में भी एनएचएम संविदा कर्मचरियों ने आपदा मेंअपनी जान जोखिम में डालकर जनसमुदाय की सेवा की और प्रदेश का गौरव बढाया। फिर भी उक्त महामारी में शहीद चिकित्सक, पैरामेडिकल अथवा अन्य कर्मचरियों को घोषित धनराशि का ही सहारा है।

अन्य कोई बीमा या अन्य लाभ मिशन निदेशक स्तर से संविदा कर्मियों को नहीं दिया जा रहा। डॉ इफ्तिखार, डॉ शमशेर आलम, एहतेशाम खां, इंजी मोहित जौहरी, हसरत अली, अश्वनी कुमार, रवि कुमार, जुनैद अंसारी आदि हड़ताल में शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21813 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 9 =