Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज मे हुआ विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०बी०ए०/बी०सी०ए० विभाग के सभागार में विश्व एड्स दिवसके उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व बी०बी०ए०/बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन व संचालन प्रवक्ता डा० संगीता गुप्ता ने किया। जिसमें छात्र/छात्राओं को एड्स के लक्षण, इससे बचाव, उपचार, कारण इत्यादि के बारे मे जानकारी दी गयी।
सर्वप्रथम इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने सभी छात्र/छात्राओं एवं शिक्षको को अपने विचार प्रस्तुत करते हुये बताया कि विश्व एड्स दिवस १९८८ के बाद से १ दिसम्बर को हर साल मनाया जाता है।

जिसका उददेश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना है। सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी, गैर सरकारी संगठन व दुनिया भर में लोग इस दिन एड्स की रोकथाम व नियन्त्रण के लिये निरीक्षण करते है व जगह-जगह कैम्प लगाकर लोगो को इस विषय मे सुझाव देते है। कई अभियान चलाए जाते है जिससे इस महामारी को जड़ से खत्म करने के प्रयास किये जा सकें।

प्रवक्ता दीपक गर्ग ने अपने शब्दो मे समझाया एड्स का पूरा नाम श्एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोमश् है और यह एक तरह का विषाणु है, जिसका नाम एच०आई०वी० है। विश्व एड्स दिवस का मुख्य उददेश्य एच०आई०वी० एड्स से ग्रसित लोगों की मदद् करने के लिये धन जुटाना, लोगो में एड्स से जुडें मिथ को दूर करते हुए लोगों को शिक्षित करना है।

इसी क्रम में बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को जीते-जीम रने पर विवश कर देती है, आज एड्स दुनियाभर में सबसे घातक बीमारी के रूप में उभरकर सामने आया है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नही है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इस बीमारी से बचा ही नही जा सकता, इस बीमारी का एकमात्र इलाज है बचाव ।

बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने बताया कि आजकल की भागदौंड भरी जिंदगी और अनैतिक संबंधो की बाढ़ में यह बीमारी ओर भी तेजी से फैल रही है, सिर्फ असुरक्षित यौन संबंधो से ही नही यह बीमारी संक्रमित खून या संक्रमित इंजेक्शन की वजह से भी फैलती है। आज यह बीमारी पूरे विश्व के लिए एक सिरदर्द बन चुकी है और यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र भी इस बीमारी को बेहद गंभीरता से लेता है और हर साल विश्व एड्स दिवस के रूप मे मनाता है।

डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० विभाग के अक्षय जैन, प्राची गर्ग, सोनिका, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, नवनीत चौहान, चॉदना दीक्षित, तरूण शर्मा, मोहित गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, उमेश मलिक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, शशांक भारद्वाज व सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ एवं सभी छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =