वैश्विक

Sambit Patra को बनाया गया भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) का चेयरमैन

Sambit Patra को बुधवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आधिकारिक आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने पर्यटन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मान लिया है कि भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर अध्यक्ष ITDC और प्रबंध निदेशक ITDC कर दिया जाए।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीकेवी राव आईटीडीसी के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। आदेश में कहा गया,‘‘ एसीसी ने पर्यटन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मान लिया है कि भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर अध्यक्ष आईटीडीसी और प्रबंध निदेशक आईटीडीसी कर दिया जाए।

Sambit Patra की नियुक्ति अंशकालिक गैर-कार्यकारी निदेशक  और ITDC के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए,या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।’’

Sambit Patra साल 2017 में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड के बोर्ड में गैर अधिकारिक निदेशक के पद पर रह चुके हैं। इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन हार हाथ आई थी। BJD के पिनाकी मिश्रा ने 11 हजार 700 वोटों से हराया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + one =