खेल जगत

IPL 2022: संजू सैमसन, Jos Buttler और यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया-कुमार संगकारा

IPL 2022 के आयोजन से पहले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होना है. इससे पहले मंगलवार को पुरानी आठ टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आगामी सीज़न के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson), जोस बटलर (Jos Buttler) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को रिटेन किया है.

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर राजस्थान ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को टीम में बरकरार क्यों नहीं रखा. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने इसके पीछे की वजह बताई है. 

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1465742432587370496?ref_src=twsrc%5Etfw

राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कुमार संगाकारा ने पहले बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की तारीफ की, और फिर उनके आश्चर्यजनक निर्णय के पीछे के तर्क का खुलासा किया.

संगाकारा ने कहा, “यह अत्यंत कठिन रहा. वे इस समय दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. बेन स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं. वह एक पूर्ण मैच विजेता खिलाड़ी हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए यह करके भी दिखाया है. एक टीम मैन के रूप में बिल्कुल शानदार, नेतृत्व की भूमिका में शानदार. लेकिन हमें संभावित रिटेन की संख्या पर विचार करना था. साथ ही खिलाड़ी की उपलब्धता और वह कितने समय के लिए उपलब्ध है.”

 “ऐसा ही जोफ्रा आर्चर के साथ भी रहा. हमने चोट की प्रकृति, ठीक होने की अवधि का पता लगाने के लिए सब कुछ किया. क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में जोफ्रा आर्चर जैसा खिलाड़ी नहीं है. खासकर टी20 क्रिकेट में. मुझे पता है कि खिलाड़ी खुद हमारे तर्क को समझते हैं, भले ही वे निराश हों.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − five =