समाचार (Muzaffarnagar News)
वांछित गिरफ्तार
मुजफ्फनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिर1त्तर किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिंह द्वारा वारण्टी अभि0 इन्तजार पुत्र अख्तर निवासी न्याजूपुरा थाना कोतवालीनगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवालीनगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वांछित अभियुक्त हारुन पुत्र असरफ नि0 ग्राम बहेडी थाना को0नगर मु0नगर को बहेडी कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त रूपेश उर्फ छोटा पुत्र कूडा नि0 बारूकी थाना भोपा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवालीनगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आजाद पुत्र अलीहसन शादाब पुत्र मौ0 आलम नि0 उपरोक्त किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर को मछली बाजार गेट से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01-01 नाजायज छुरे बरामद किये गये ।
बाइक सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 बीबी शर्मा द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र बाबू नि0 दाहे खेडी थाना सिखेडा मु0नगर को जौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मो0सा0 स्पलेण्डर यूपी 12 डीएल 1268 व 01 नाजायज छुरी को बरामद किया गया।
पलटा टैम्पू, कई यात्री घायल
मुजफ्फरनगर। बुढाना मोड़ पर टैम्पू पलट जाने से टैम्पू में सवार कई यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में लाया गया जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर से बघरा की ओर जा रहा टैम्पू बुढ़ाना मोड पर पलट गया। इस हादसे में टैम्पू में सवार कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर अफरा तफरी मच गयी। आसपास के लोगों ने टैम्पू में फसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार हेतु चिकित्सालय में पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में भर्ती राजकुमार निवासी पीनना, राजकुमार निवासी बघरा व धीर सिंह निवासी बघरा की हालत गम्भीर बनी हुई हैं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सिक्योरिटी गार्ड दुर्घटनावश हुआ गोली लगने से घायल
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित जिला परिषद के सामने स्थित आई०सी०आई०सी०आई० बैंक में स्थित सिक्योर वेल्यू कम्पनी का गार्ड अपनी डीबीबीएल बन्दूक से स्वयं ही दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया है। गार्ड को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। बुधवार को कोर्ट रोड स्थित आइसीआइसीआइ बैंक शाखा में सामान्य की तरह कार्य चल रहा था। अचानक गोली की आवाज ने सबको चौंका दिया। बैंक अधिकारी व ग्राहक बाहर की ओर दौड़े। इस दौरान देखा कि बैंक शाखा सिक्योरिटी गार्ड गोली लगने से घायल हो गया। तुरंत ही सिक्योरिटी गार्ड सोमेन्द्र सैन निवासी खतौली को जिला अस्पताल ले जाया गया। थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स बैंक पहुंचे। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके से खून के नमूने परीक्षण को लिये गए। प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि जानकारी में आया है कि दुर्घटनावश गार्ड की बंदूक से ही गोली चली है। गार्ड सिक्योर डिपोजिट कंपनी का गार्ड है, जिसका काम कैंश निकालकर बैंक में जमा करने का है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ साफ नहीं आ रहा है। सीओ सिटी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गार्ड की हालत स्थिर है। उसे मेरठ हायर सेंटर रैफर किया गया।
कई को पकड़ा
मुज़फ्फरनगर। शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जोगिंद्र पाल सिंह व आबकारी चौकी प्रभारी राहुल कुमार व बुढाना चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार अपने अपने क्षेत्र में दिन रात महंत करते हुए ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज रहें है। अपराध उन्मूलन अभियान को अमलीजामा पहनाते हुए रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगिंदर पाल सिंह ने एक वारंटी सुबोध कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी रामलीला टिल्ला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर आबकारी चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने एक नाजायज छुरी के साथ एक युवक को दाल मंडी कट के पास से गिरफ्तार किया है पकड़ा गया का अभियुक्त का नाम बिट्टू पुत्र कोमल निवासी रविदास मंदिर के पास आर्यपुरी थाना कोतवाली बताया जा रहा है तथा वहीं तीसरी और बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने एक वारंटी कल्लू उर्फ सोनू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम पीना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है बताया जा रहा है कि कल्लू उर्फ सोनू गैंगस्टर अपराधी भी है।
आशाओं ने भी किया कार्य का बहिष्कार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदाकर्मियों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगे पूरी न होने तक धरना समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान सैंकड़ों संविदाकर्मचारियों ने अपने-अपने अधिकार के लिए जोरदार नारेबाजी कर धरना सफल बनाने की अपील की है। धरने को सम्बोधित करते हुए कोशाध्यक्ष डा. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना समाप्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी संविदाकर्मचारियों से धरना सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
आशा संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस बार सभी आशाओं बहनों एवं संविदाकर्मचारियों के बारे में अपनी सोच बदलनी होगी तथा उनको सम्मानजनक वेतन तथा उनकी मांगों को मानना चाहिए। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से प्रतिदिन धरने में शामिल होने का आह्वान किया।
धरने को सम्बोधित करते हुए डा. सुदेश वर्मा ने कहा कि जनपद में एक हजार से अधिक संविदाकर्मचारी है, जो कि बेहद कम वेतन पर अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद सहित अन्य जिलों में यह कार्य बहिश्कार हड़ताल चल रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-१९ जैसी महामारी में भी एन०एच०एम० संविदा कर्मचरियों द्वारा अपनी अग्रणी भूमिका को निभाते हुए आपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर जनसमुदाय की सेवा की है। फिर भी उक्त महामारी में शहीद हमारे चिकित्सक/पैरामेडिकल अथवा अन्य कर्मचरियों को आप द्वारा घोशित राशि का ही सहारा है अन्य कोई इन्श्योरेन्स या लाभ मिशन निदेशक स्तर से हम संविदा कर्मियों को प्राप्त नही है। जिसके कारण कर्मचारियों में रोश व्याप्त है और संवेदनहीनता की भावना प्रचुर होती जा रही है कि कम वेतन व कम सुविधाओं के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को निर्वाहन किस प्रकार किया जाये। धरना प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
धरने को सफल बनाने में डा. सचिन जैन, रजनी एएनएम, डा. सजीव सैनी, डा. राहुल, मणीकान्त त्यागी, मोहित कुमार, एहतेशाम खान, डा. प्रवीण, डा. निशा, संदीप धीमान, शमीना नाज खान, याकूब सीएचओ, जे. संतोश, दिनेश कुमार, सपना, नीतू, अनिल, अजय, लोकेश, संदीप कुमार, निर्मला आशा, पूनम, ममतेश, सपना आशा, कविता, रीमा, रविता आदि शामिल रहे।
खेल जीवन का अभिन्न अंगः कपिलदेव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलो से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। अतः शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलो मे प्रतिभाग कर खिलाडी अपने देश,प्रदेश एवं जनपद को गौरवान्वित करते है। तथा अपने परिवार को नाम रोशन करते हैं। नई मन्डी की अवध विहार से नीरज क्लासेस के छात्र आगामी पांच दिसंबर को वेस्ट बंगाल में आयोजित नैशनल टूर्नामेंट में जौहर दिखाने के लिए रवाना हो रहे खिलाडियो का उत्साह वर्धन करते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कराटे खिलाडियो का उत्साह वर्धन करते हुए अपना आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर भाजपा के मण्डल महामंत्री भाजपा ने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी। कराटे कोच सेंसेई नीरज सैनी ने बताया कि पांच दिसंबर को सोतोकान कराटे एसोसिएशन की और से वेस्ट बंगाल मे नैशनल टूर्नामेंट होने जा रहा है। इसमें जनपद से आरती,रितूजा लोकरे,आरव रॉय, कार्तिक मलिक आदि शामिल हैं।
चेयरमैन ने दी नलकूप की सौगात
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा वार्ड ३१ में दी २० लाख१८ रुपए की नलकूप की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। मान्य पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड ३१ मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी में अंकन २० लाख १८ हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नलकूप का शुभारंभ किया यह नलकूप १२ इंच बोर मैं तथा ५६० फीट गहराई में लगाया जाएगा इससे ५ वार्ड के मोहल्लों जिसमें इंदिरा कॉलोनी आनंदपुरी गाजा वाली जसवंत पुरी सरवट महमूद नगर जनकपुरी आदि मोहल्लों मैं और अत्याधिक पानी जल आपूर्ति में सुधार होगा इस अवसर पर माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की वार्ड ३१ में अंकन ६५ लाख रुपए की लागत से तालाब की सफाई के साथ-साथ इसका सौंदर्य करण किया जाएगा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ श्रीमती पूनम शर्मा, सभासद सुनील कुमार, जलकल अभियंता विकास कुमार, अशोक शर्मा, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
छात्र ने किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। एस. डी. इंटर कॉलेज के कक्षा बारह के छात्र राकिब ने सांसद खेल प्रतियोगिता व युवा कल्याण खेलों में विद्यालय का नाम रोशन किया है इस छात्र ने सांसद खेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा युवा कल्याण खेलों के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया व छात्र को पुरस्कृत किया गया छात्र ने विद्यालय का नाम रोशन किया इस अवसर पर आज छात्र का विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन पाल अरविंद कुमार व राहुल कुशवाहा अध्यापक तेजपाल सिंह ,अनिल शर्मा व यशपाल सिंह उपस्थित रहे।
ब्लॉक दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड बुढाना मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी बुढ़ाना कपिल कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०१ प्रकरण प्राप्त हुए जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया।
समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। ब्लाक दिवस का विकास खण्ड चरथावल मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी चरथावल तुलसीराम प्रजापति की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, पशु चिकित्सा अधिकारी गन्ना, पर्यवेक्षक समस्त सेक्रेटरी, एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी विभाग की सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे, तथा प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से हैं- आज ब्लॉक दिवस में किसान सम्मान निधि एवं सामूहिक विवाह एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर निस्तारण किया गया तथा 2 शिकायतें जन्म प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल हेतु संबंधित ग्राम सचिव को निस्तारित हैतू दी गई।
एडस दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर। एस डी० ग्लोबल स्कूल में एड्स दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुती स्रह्य माध्यम से एड्स के कारणों व उनसे बचाव के बारे में बताया साथ-साथ ;ह्य भी बताया कि हम किस प्रकार एड्स से सुरक्षित रह सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय में शहर के जाने माने 6द्म; रोग अधिकारी डा० लोस्रह्यश गुप्ता व संजीव शर्मा अपनी विशेष टीम के साथ आये। जिसमें उनहोंने विद्यार्थीयों को एडस के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने एडस के कारणों व उनसे होने वाली हानियों तथा उनके लक्षण के बारे मे जानकारी दी। साथ ही साथ बच्चों द्वारा की गयी प्रस्तुती की सराहना की। विद्यालय के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों द्वारा दी ग;द्ध प्रस्तुती की सराहना की व सभी माननीय अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किये सभी उपस्थित अतिथियों आभार प्रकट किया तथा बच्चों को डाक्टर द्वारा बताई बाते अपनाने के लिए प्रेरित किया विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुती की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय मजू श्यामा भारती ,लवी गुप्ता ज्योति सैनी, मेधा, प्रीति गोयल, शिल्पी शर्मा, अनु मलिक, दीपमाला, साक्षी, सोनिका, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
हवन-यज्ञ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अपना ५३ वां जन्म दिवस ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में बच्चों के बीच में वैदिक मंत्रों से यज्ञ के द्वारा मनाया। यज्ञ और योग हमारी संस्कृति के प्राण हैं भारतीय संस्कृति इसीलिए महान है क्योंकि हम अपना कोई भी शुभ कार्य यज्ञ के द्वारा संपन्न करते हैं । इसी उद्देश्य से ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल के संचालक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपना जन्मदिन विद्यालय के बच्चों के बीच में यज्ञ के द्वारा मनाया और बच्चों को भारतीय संस्कृति की महानता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जन्मदिन पर केक काटना पाश्चात्य संस्कृति की देन है । भारतीय संस्कृति में जन्मदिन वैदिक मंत्रों से यज्ञ के द्वारा मनाना चाहिए । उन्होंने बच्चों को प्रेरणा दी कि हमें जन्मदिन पर बीते वर्षा से सीख लेकर बुराई को छोड़ने तथा अच्छे-अच्छे मानवीय गुणों को धारण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने वेद मंत्रों से आहुति देकर भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
रैली में शामिल हुए भाजपाई
मुजफ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी के नई मंडी मंडल के कार्यकर्ता सहारनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं जनसभा में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटलाए जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, अमिता चौधरी, पंकज शर्मा, शुभम भारद्वाज, नवनीत गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा के नेतृत्व में भी पुरकाजी विधानसभा एवं सरवट मंडल से कई कार्यकर्ता सहारनपुर में होने वाली जनसभा के लिए रवाना हुए।
समस्याओं को जानकर किया हल
मुजफ्फरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के सचिव द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी सतीश कुमार के द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के गन्ना कृषक इरफान, जबीर हसन, सकील, याशीन आदि की गन्ने से सम्बन्धित समस्याएं सुनी गई एवं सम्बन्धित पटल पर उक्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ठंडक का अहसास
मुजफ्फरनगर। ठंड में इजाफा अब चालू हो गया है। दिसबंर के दूसरे दिन भी जिले के लोग धूप को तरस गए।सवेरे आसमान में कोहरा छाये रहने से बाजार देरी से खुले। सडकों पर वाहन चालक दिन में भी लाईटों का प्रयोग करते नजर आये। दिसंबर माह शुरू होने के साथ ही दूसरे दिन भी सर्द हवाओं के चलने मौसम ठंडा रहा। दिनभर मौसम में कोहरा छाये रहने से और सर्द हवाओं का असर बाजारों में भी देखने को मिला और बाजार देरी से खुले। दिन निकलते ही कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। वाहन चालक दिन में भी लाईटों का प्रयोग कर रहे थे, जबकि कई स्थानों पर घना कोहरा होने से वाहन चालकों को रास्ता दिखाई नही दे रहा था और वाहन सडकों पर रेंगते हुए नजर आये। ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों की याद दिलाई। बृहस्पतिवार को ठंड बढ़ने के साथ शहर का प्रदूषण भी बढ़ता दिखा। सुबह से ही घटा छाने के कारण लोगों को अधिक ठंड का अहसास हुआ। पूरे दिन धूप न खिलने के चलते लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढंकने के बाद ही घरों से निकले। शाम के समय बाजार भी जल्दी ही बंद हो गए।ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपडों का सहारा ले रहे है। ठंड के बढने से बाजारों में हीटर व गर्म कपडों की खरीदारी भी बढ गई है। देर शाम होते होते सर्द हवाओं के चलने से बाजारो में सन्नाटा पसरा रहा।
कई दिन से ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को तो लोगों ने सीजन की ठंड का स्वागत अब गर्म कपड़े पहनकर करना शुरू कर दिया है। सुबह होने के बाद १० बजे तक धूप नहीं खिली। दिनभर घटा छाई रही। पूरा दिन निकल गया, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान भी गिर गया। आलम यह रहा कि दिन में दोपहिया वाहन पर चलते समय भी लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं शाम के समय बाजारों में पहुंचे लोग और छोटे बच्चे गर्म कपड़ों से ढंके दिखे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान २२ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ९.८ दर्ज किया गया। हालांकि कि इस सीजन में न्यूनतम तापमान ६ डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन उस दिन धूप खिलने के कारण बुधवार जैसी ठंड का लोगों को कम ही अहसास हुआ था।
गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केन्द्र लखनउ एवं जिला संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में 5 दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर भाग प्रथम के तीसरे दिन का प्रारम्भ ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.ललित कुमार एवं विभागाध्यक्षा डा.सुनीता शर्मा ने अपने सदबोधन से शिविरार्थियों को प्रेरित किया। आज प्रथम सत्र मे भारत भूषण अरोरा,जिला संगठन कमिश्नर स्काउट द्वारा ध्वज शिष्टाचार की भौतिक एवं एवं प्रयोगात्मक जसपकसार गाइडस को दी गई। द्वितिय सत्र मे अजय पाल वर्मा,रोवर लीडर द्वारा मैप रीडिंग में नक्शा का इतिहास,परम्परागत चिन्ह,पैमाना,नक्शा पढाना, अभ्यास द्वारा दिशाओं का ज्ञान,सर्वेक्षणसस विधियां, दूरी निकालना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय सत्र मे भारत भूषण अरोरा द्वारा गांठे बन्धन आदि का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। इसी के शिविरार्थियो को प्राथमिक चिकित्सा के अर्न्तगत विभिन्न प्रकार की पटिटयां एवं स्ट्रेचर आदि बनानने की जानकारी दी गई। शिविर के संचालन में विभागाध्यक्षया डा.सुनीता शर्मा, डा.संगीता श्रीवास्तव,डा.सुविधा कुमारी, डा.सुरेन्द्रपाल,डा.प्रीति अग्रवाल, डा.अमित मलिक,डा.सचिन कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर मुकेश यादव,अनिल सिह व दल नायक आकाश तथा नायिका रजनी ने सहयोग रहा।

