Muzaffarnagar News: ५ दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर गाइड शिविर का समापन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। डी० ए० वी० कॉलेज मुजफ्फरनगर अध्यापक शिक्षा विभाग में चल रहे ५ दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर भाग प्रथम का समापन दिनांक ०३-१२-२०२१ को हुआ. प्रातः कालीन बेला में दीक्षा देकर शिविरार्थियों को अन्तर्राष्ट्रीय संस्था का सदस्य बनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के नवागन्तुक प्राचार्य डा० ललित कुमार ने शिविरार्थियों को आशीर्वचन देते हुए दृढता एवं साहस के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अध्यक्षा डा० कचन प्रभा शुक्ला, जिला मुख्य आयुक्त ने छात्राध्यापकों से एक संस्कारवान एवं मानवीय गुणों से ओतप्रोत भावी पीढ़ी में स्काउटिंग के सिद्धान्तों का व्यवहारिक रूप में पोषण करने का आह्यवान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शिव कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष सर्वसमिति एवं पूर्व प्रधनाचार्य डी० ए० वी० इन्टर कॉलिज, मुजफ्फरनगर ने समस्त प्रतिभागियों को जीवन में आतृत्व तथा सेवा भाव से ओत-प्रोत भावी पीढ़ी के निर्माण हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति रेणु गर्ग (जिला सचिव), श्री राजीव गौतम (हेडक्वार्टर कमिश्नर), डा० विनोद कुमार (जिला स्काउंट कमिश्नर) उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यापक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डा० सुनिता शर्मा ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने शिविरार्थियों को एक सच्चे स्काउट गाइड के रूप में निष्काम भाव से मानव सेवा में तत्पर रहने का संदेश दिया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा कश्मीर का लोक नृत्य, समूह देशभक्ति गीत, एकल गीत, कविता, लघु नाटिका आदि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसके उपरान्त फूड प्लाजा का आयोजन किया गया
जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित विभिन्न व्यंजनों का आगन्तुक अतिथियों द्वारा आनन्द लिया गया। प्रशिक्षक के रूप में भारत भूषण अरोरा, अमरपाल, अजयपाल वर्मा रोवर लीडर तथा शिविर प्रभारी डा० रेखा रानी उपस्थित रहे।
प्राध्यापक डा० संगीता श्रीवास्तव, डा० सुविता कुमारी डा० सुरेन्द्रपाल, डा० प्रीति अग्रवाल आदि ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरान्त शिविर का समापन हुआ। शिविर को सफल बनाने में श्री मुकेश यादव, श्री अनिल सिंह व दल नायक व नायिका के साथ-साथ छात्र- छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

