Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के बी०बी०ए०/बी०सी०ए०/बी०एस०सी० (सी०एस०) सभागार मे च्च्महाभारतध्रामायणश् विषय पर एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस क्विज प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी, प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता व बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल एवं बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह के द्वारा किया गया, क्विज प्रतियोगिता मे बी०बी०ए०ध्बी०सी०ए०ध्बी०एस०सी० (सी०एस०) के अधिकतर छात्रध्छात्राओं ने जूम ऐप के माध्यम से जूडकर ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

सर्वप्रथम प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने अपनी अध्यक्षता करते हुए बताया कि रामायण और महाभारत संस्कृत भाषा के ऐसे महान ग्रन्थ है जिन पर भारत की बहुत बड़ी साहित्यिक सम्पदा आश्रित है। प्रकृति का भी व्यापक वर्णन है। महाभारत ग्रन्थ संस्कत का सबसे बड़ा ग्रन्थ है, जिसमें १ लाख श्लोक है।

रामायण काव्य का उददेश्य है- मधरभात से उपदेश देना। इसी के साथ उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि प्रतियोगिता द्वारा विद्यार्थियों में बौधिक एवं मानसिक एवं सर्वागीण विकास करना है तथा उन्होने छात्रध्छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन प्रवक्ता श्रीमति प्राची संगल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता मे लगभग ३६२ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया व उन्हें ई- प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने अपने शब्दो मे कहा कि रामायण और महाभारत भारत के इतिहास के दो महत्वपूर्ण ग्रंथ है। जिसमें धर्म की कई बातों का उल्लेख दिया गया है। जिसके विषय में जानकारी छात्रध्छात्राओं को होनी अति आवश्यक है

क्योंकि आज रामायण और महाभारत की छवि कही धूमिल सी होती जा रही है। आज की पीढ़ी को नैतिकता का पाठ पढ़ाना अति आवश्यक है। बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने बताया कि रामायण में धर्म की प्रधानता है जबकि महाभारत में शौर्य और कर्म प्रधान है। रामायण में राम का रावण के साथ युद्ध करना एक नियति थी

जबकि महाभारत में कौरवों व पाण्डवों का युद्ध पारस्परिक द्वेष और ईर्ष्या के कारण ही हुआ। रामायण में सदाचार और नैतिकता का प्राधान्य है जबकि महाभारत में राजनीति और कूटनीति का प्रधान है।

डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०बी०ए०ध्बी०सी०ए०ध्बी०एस०सी० (सी०एस०) विभाग के दीपक गर्ग, मौ० अन्जर, सोनिका, वैभव वत्स, चॉदना दीक्षित, तरूण शर्मा, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, उमेश मलिक, प्रशान्त गुप्ता, संदीप गर्ग, विनिता चौधरी, शशांक भारद्वाज, सतीश, रश्मि कौशिक, रवि भार्गव आदि शिक्षकगण व स्टॉफ एवं सभी छात्र/छात्रायें ऑनलाइन उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =