उत्तर प्रदेश

Lucknow News: लड़ाकू विमान के एक पहिये को चोरों ने किया गायब, पुलिस महकमा एलर्ट मोड पर

Lucknow News:  शहीद पथ से एक ट्रेलर में रखे फाइटर जेट विमान  के पांच पहिये में एक पहिया चोरों ने गायब कर दिया है। सेना के फाइटर विमान के चोरी गए पहिये को खोजने के लिए पुलिस महकमा इस समय एलर्ट मोड पर है।

शहीद पथ पर इस समय वाहनों का सघन चैकिंग अभियान पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है। इसके साथ ही राजधानी से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर भी पुलिस अपना सघन चैकिंग अभियान जारी है। 

सेना अधिकारियों को आशंका है कि इस घटना के पीछे देश के दुश्मनों का भी हाथ होने की संभावना है। इस मामले की थाना आशियाना में रिपोर्ट दर्ज ट्रेलर चालक के द्वारा करवा दी गई है।

यह घटना शहीद पथ पर उस समय घटित हुई जब कुछ देर के लिये शहीद पथ (Shaheed Path) पर जाम लग गया था। कुछ देर के लिए लड़ाकू विमान (Fighter Jet) के एक पहिये को ट्रेलर से चोरों ने गायब कर दिया है। सेना के जवानों ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर ट्रेलर चालक से पूछताछ कर रहे हैं। लड़ाकू विमान (Fighter Jet) के ये पांच पहिये बक्शी के तालाब एयरबेस से जोधपुर एयरबेस  पर ले जाने के लिए ट्रेलर पर लादे गए थे।

इस घटना के बाद से राजधानी की पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। शहीद पथ पर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे रहे हैं। इस समय शहीद पथ पर पुलिस सघन वाहन चेकिंग अभियान (vehicle checking campaign) चलाया जा रहा है। इस घटना के सन्दर्भ में पुलिस को अब तक सिर्फ इतना क्लू मिला है कि चोर स्कार्पियो पर सवार थे। सेना के अधिकारियों ने बताया है कि फाइटर जेट का पहिया प्लेन के अलावा कही और इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस कारण सेना को सन्देह है कि पहिये को चोरी करवाने के देश विरोधी ताकतों की साजिश हो सकती है।

Ashiana Police Station के इंस्पेक्टर ने बताया है कि शहीद पथ के आसपास के सभी भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है। जबकि बीकेटी के एयर फोर्स स्टेशन (Airforce Station) से लेकर वारदात होने के बीच तक के सभी सभी जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही राजधानी के बाहर जाने वाली सभी सीमाओं को सील कर दिया गया

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − nine =