Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सोनार समाज द्वारा कैलाश चंद सोनी राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत

Muzaffarnagar News: आज राज्यसभा सांसद कैलाश चंद सोनी  का भव्य स्वागत शिव चौक पर महेश वर्मा अध्यक्ष युवा सोनार उत्थान समिति, पवन वर्मा अध्यक्ष सोनार समाज समन्वय समिति, विजय वर्मा भाजपा नेता, अजय वर्मा भाजपा नेता, मोहनलाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा एडवोकेट, मनोज वर्मा सभासद, सतीश वर्मा, राजेश सोनी, शिव कुमार वर्मा, कंवरपाल वर्मा, कपिल पाल आदि लोगों ने बुके, माल्यार्पण एवं शॉल पहनाकर किया 

सांसद जी ने उपस्थित सोनार समाज के सभी लोगों का मार्गदर्शन किया और कहा कि आने वाले समय में हम सब लोगों को एकत्रित होने की आवश्यकता है और अपील की कि संगठित होकर चलने में ही हमारे समाज का भला हो सकेगा।

विजय वर्मा एवं अजय वर्मा ने सांसद जी से निवेदन किया कि आप अपना आशीर्वाद हम पर बनाए रखें और हम आपके निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर जिले में एक ऐप का निर्माण कर सभी सुनार समाज के परिवारों को उससे जोड़ कर एक डाटा इकट्ठा करेंगे कि जिले में सोनार समाज की संख्या कितनी है और हमारे समाज के वह लोग जिनको प्रधानमंत्री जी की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनको सभी योजनाओं का लाभ देने का प्रयास भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में राज वर्मा मोती महल, राज वर्मा जी कटहरा मोचीआन, महेश चंद्र वर्मा , दिनेश कुमार वर्मा , दिनेश कुमार वर्मा भुल्लन , सागर वर्मा, नरेश चंद्र वर्मा,परवीन वर्मा ,राधे वर्मा, राजेश वर्मा ,उमेश वर्मा इंजीनियर, रोशन लाल वर्मा, सचिन वर्मा , विजय वर्मा हाइडल ,राधेश्याम वर्मा पत्रकार ,भूषण वर्मा, रविंद्र वर्मा, शिव कुमार वर्मा , सुशील वर्मा डाई वाले, संजय वर्मा पुरकाजी आदि सैकड़ों की संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित रहे

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eighteen =