उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: हत्या कर NH 91 किनारे झाड़ियों में छुपाया था शव, ब्लाइंड मर्डर केस था राजा की हत्या

Bulandshahr News: 29 नवंबर को NH 91 पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र  जंगल ग्राम दोस्तपुर पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी थी।पीठ में भी चाकू मारने का निशान था। बाद में मृतक की शिनाख्त मारूफ उर्फ राजा (25) पुत्र ज्ञान मौहम्मद निवासी धमैडा अड्डा नई बस्ती थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर के रूप में हुई थी।

मृतका के पिता शान मोहम्मद ने पुलिस को बताया था कि उसका पुत्र मारूफ उर्फ राजा 27 नवंबर की शाम अपने मामा मोमीन की स्कूटी से अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर अपने मामा के घर ग्रीनपार्क अकबरपुर से गया था तथा उसका शव दोस्तपुर पुल के पास जंगल मिला है। मृतक के पिता शान मौहम्मद की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात पर अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह  ने बताया कि राजा हत्याकांड ब्लाइंड मर्डर केस था, पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया पहले मारूफ की प्रेमिका के परिजनों पर शक जताया गया मगर पुलिस जांच में प्रेमिका के परिजनों पर जताया गया शक असत्य पाया गया, उन्होंने गंभीरता से विवेचना की तो यश पुत्र मनोज कुमार निवासी नजीमपुरा मूड़ थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर व साकिब पुत्र हासिम निवासी ग्रीनपार्क फालीनी अकबरपुर थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर के नाम प्रकाश में आये। पुलिस ने साकिब व यश को हिरासत में ले कर सख्ती से पूछताछ की तो साकिब ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

एसएसपी ने गिरफ्तार हत्या आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि मारूफ उर्फ राजा व अभियुक्त साकिब व यस तीनों आपस में दोस्त हैं। मृतक मारूफ उर्फ राजा ज्यादातर अपने मामा के यहां रहता था। मृतक मारूफ उर्फ राजा द्वारा करीब 06 माह पूर्व साकिब से 4,000 रूपये उधार लिए थे। साकिब द्वारा कई बार अपने रूपये राजा से मांगे गये थे

लेकिन राजा रुपये नहीं दे रहा था। 27 नवंबरप को मारूफ उर्फ राजा द्वारा साकिब को दोस्तपुर के किसी परिचित लड़के से पैसे दिलवाने की बात कही गयी थी। तीनों लोग मारूफ की स्कूटी पर बैठकर दोस्तपुर की तरफ गये थे। मारूफ उर्फ राजा काफी देर तक पैसे देने के लिए उनको इधर-उधर घुमाता रहा

लेकिन जब राजा ने उधार के रुपए साकिब को नहीं दिए तो उसने राजा की पीठ में चाकू घोंप दिया। इसी बीच घायल साकिब की जंगल में गला रेत हत्या कर दी गई और शव को छुपा दिया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − five =