फिल्मी चक्कर

फंसे हुए हैं कुछ और चीजों में : Pavitra Punia संग शादी पर बोले Eijaz Khan

Pavitra Punia और Eijaz Khan जब से बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं दोनों एक दूसरे के साथ खूब समय बिताते हैं. और एक दूसरे को और भी बेहतर तरीके से जानने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं फैंस हैं कि उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लगता है कि अभी उन्हें कुछ दिन और इंतजार करना होगा. 

शादी के बंधन में कब बंधने जा रहे हैं. और इस सवाल  Eijaz Khan ने खुलकर इन सवालों के जवाब दे दिए है और रिवील कर दिए हैं अपनी शादी के प्लान. हाल ही में एक इंटरव्यू में Eijaz Khan ने खुलकर शादी को लेकर बात की और बताया कि फिलहाल वो कुछ और चीजों में फंसे हुए हैं और जैसे ही उनसे निकलेंगे तो शादी के बारे में सोचेगे.

Eijaz Khan ने साफ साफ कहा कि शादी के लिए उन्हें अभी बहुत पापड़ बेलने हैं. शादी होगी और सही समय पर होगी. लेकिन अभी घरवाले बहुत फैले हुए हैं पहले उन्हें समेट लें और फिर शादी को लेकर सोचेंगे. 

Eijaz Khan ने बातचीत में साफ साफ इशारा भी दिया कि अगर सब चीज़ें उनके हिसाब से होती है तो 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उन्होंने जानकारी दी कि Pavitra Punia के पिता की तबीयत कुछ समय से खराब है. पहले परिवार का ध्यान उनकी सेहत पर है. वहीं एजाज खान ने ये भी माना कि अच्छी चीज़ों को कुछ वक्त लगता है. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21397 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 8 =