Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तहसील जानसठ में समाधान दिवस, आला अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जानसठ में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उनका तत्काल निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है

 आम जन मानस से प्राप्त भूमि विवाद संबंधित प्रकरणों का निस्तारण मौके पर जाकर किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों/लेखपालों को निर्देशित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा झगडों, मारपीट एवं घरेलु हिंसा से संबंधित विवादों को सुनकर क्षेत्राधिकारी जानसठ एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया। तहसील दिवस में विभिन्न विभाग के अधिकारीयों द्वारा अपने विभाग की शिकायतों पर निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी महोदय नें निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस आयोजन में मुख्य विकास अधिकाआलोक यादव, उपजिलाधिकाजानसठ जयेन्द्र कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, अन्य विभागीय अधिकातथा राजस्व कर्मचासहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − one =