वैश्विक

Mumbai Airport: एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez को विदेश जाने से रोका गया, ईडी ने जारी किया था look out circular

सुकेश चंद्रशेखऱ मामले में ED ने अभिनेत्री Jacqueline Fernandez को हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई तब की गई जब एक्ट्रेस विदेश जाने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। बताया गया कि पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। जैकलीन दुबई में एक शो के सिलसिले में जा रही थीं। ईडी ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

 दिल्ली पुलिस ने पिछले साल एक केस दर्ज किया था। एक शख्स ने फोर्टिस अस्पताल के प्रमोटर शिवेंद्र मोहन की पत्नी को फोन करके कहा था कि वह कानून मंत्रालय का अधिकारी है। वह उनके पति को जेल से छुड़वाने में मदद कर सकता है।

इसके बदले में उसने मोटी रकम मांगी थी। शिवेंद्र मोहन सन 2019 में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार हुआ था। ईडी के मुताबिक तीन मोबाइल फोन बरामद करके उनसे डेटा निकाला गया है।

 सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिकंजा कसा गया। पुलिस का कहना है कि लीना 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में अपने कारोबारी पति का साथ देने की आरोपी हैं।

ईडी का कहना है कि 2020-21 में उनकी कंपनी नेल आर्टिस्ट्री ने अवैध कारोबार के जरिए करोड़ों रुपए कमाए थे। इसके बाद ही दंपति ने वसूली का मामला शुरू किया। जबरन वसूली का यह रैकेट तिहाड़ जेल से चलता था।

ईडी ने सुकेश के खिलाफ दायर चार्जशीट में जैकलीन पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। बकौल एजेंसी, जैकलीन को सुकेश से बड़ी रकम ट्रांसफऱ की गई थी। इस मामले में जांच लगातार जारी है। माना जा रहा है कि एजेंसी जैकलीन पर शिकंजा कसकर फिरौती मामले का सच उगलवाने की कोशिश करेगी।

एजेंसी का कहना है कि उसे इस बात के सबूत मिले हैं कि Jacqueline Fernandez और सुकेश एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, Jacqueline Fernandez ने सुकेश से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया था। लेकिन हाल ही में एक तस्वीर सामने आई जिसमें जैकलीन-सुकेश के अंतरंग संबंधों को साफ देखा जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − three =