Meerut News: हिंदुओं के शादी समारोह में अब मुस्लिम कारीगरों को खाना नहीं बनाने देंगे-Hindu Jagran Manch
Meerut News: Hindu Jagran Manch के कार्यकर्ताओं ने रोटी जेहाद बता कंकर खड़ा में सड़क पर उतर कर आरोपी का पुतला फूंका और आरोपी पर रासुका की माँग की व जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि हिंदूओ के शादी समारोह में अब विधर्मी कारीगरो को खाना नहीं बनाने देंगे। इसके लिए देश भर के विवाह मंडप में मुहिम चलाई जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने इस शर्मनाक हरकत को रोटी जेहाद बताया है। उनकी मानें तो फरवरी 2021 में मेरठ (Meerut) में ही ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसके बाद इसी तरह के 12 मुकदमे देश भर में दर्ज किए गए ।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने रोटी पर थूक कर बनाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस (UP Police) ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
लेकिन अब हिंदू संगठन के लोग आरोपी नौशाद के खिलाफ रासुका की मांग कर रहे हैं। साथ ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि हिंदुओं के शादी समारोह में अब मुस्लिम कारीगरों को खाना नहीं बनाने देंगे।
हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही के अनुसार इसके लिए देशव्यापी मुहिम भी चलाई जाएगी। मेरठ से इस मुहिम का आगाज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक देशव्यापी साजिश है । जिसे खाना बनाने वाले कारीगर अंजाम दे रहे हैं। और यह एक बड़ी साजिश हो सकती है जिसका खुलासा होना अति आवश्यक है।

