उत्तर प्रदेश

Sitapur News: महसुई गांव  में तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत

Sitapur News: तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हो गई जिसमें अपने घर की छत पर खड़ी एक महिला को गोली लग गई। गोली लगने से तिलक समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चले कि संदना थाना क्षेत्र के महसुई गांव  में रात ग्राम प्रधान रमेश चन्द राठौर के घर तिलक समारोह था। रमेश चन्द राठौर के पुत्र नीरज के तिलक समारोह में गांव के ही रहने वाले रामनाथ का परिवार भी शामिल हुआ। बताते हैं कि रामनाथ के साथ आए परिवार में उसकी 22 वर्षीय विवाहित पुत्री अंजू घर की छत पर थी। गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। जिसमें एक गोली अंजू के चेहरे पर जा लगी। गोली लगते ही वह गिर गई । कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। परिवारजन आनन फानन में महिला को अस्पताल लेकर गए।

बताया जा रहा है कि लखनऊ पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, हर्ष फायरिंग की जानकारी पर रामगढ़ चौकी व संदना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोली चलाने और लगने से घायल होने वाली महिला के बारे में जानकारी जुटाई गईं। मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए।

सीओ मिश्रिख सुशील यादव का कहना है कि जांच में ये पता चला है कि जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चली हैं वो प्रधान श्रीकृष्ण का है। फिलहाल आरोपी प्रधान गिरफ्तार कर लिया गया है। शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =