Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:डी0ए0वी0 के पाठय् क्रम रोजगार परक बनेगे – डा0 ललित

Muzaffarnagar News: डी0ए0वी0 कॉलेज में बी0ए0 एवं बी0कॉम0 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 ललित कुमार द्वारा विद्यार्थियां को सम्बोधित करते हुए नई शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत पाठयक्र्रमों को अवगत कराते हुए मुख्य विषय, गौण विषय, कौशल विकास/रोजगारपरक विषयां के साथ ही अनिवार्य पाठ्यक्रमों के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गई।

श्री डी0के0 त्यागी द्वारा नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत आन्तरिक परीक्षा के प्र्रारूप पर, विज्ञान एंव कला संकायां के विभागाध्यक्षों डा0 संजंय कुमार, डा0 सचिन कुमार, श्री विपिन कुमार जैन, डा0 अर्चना सिंह डा0 सुषमा सैनी , डा0 वेदपाल सिंह , श्रीमती नीना अग्रवाल, डा0 संध्या जैन, डॉ0 राम किशन, डा0 संजीव कुमार एंव डा0 अंशु बंसल द्वारा भी विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयो के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से डा0 गरिमा जैन एंव डा0 सुनीता शर्मा द्वारा किया गया। डा0गरिमा जैन द्वारा महाविद्यालय में विद्यार्थीयों के लिए उपलब्ध अन्य सहपाठ्यक्रम गतिविधियां जैसे-एन0एस0एस0-एन0सी0सी0 , रोवर रेंजर आदि से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

डा0 अमित मलिक, चीफ प्रोक्टर द्वारा महाविद्यालय में अनुशासन संबंधी निर्देश दिये गये। कार्यक्रम के समापन पर प्रार्चाय द्वारा विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि शासन द्वारा विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 18 =