उत्तर प्रदेश

Kashi Vishwanath मंदिर लोकार्पण में 14 हजार किलो बेसन का बन रहा महाप्रसाद

Kashi Vishwanath Corridor का 13 दिसंबर को लोकार्पण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी  13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण की तैयारियां धूम-धाम से चल रही है। यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट (dream project) है। वहीं, मंदिर प्रशासन की ओर से उद्दाटन के दिन 14 हजार किलो बेसन का लड्डू (Besan ka laddoos) बनने की तैयारी की जारी है।

मंदिर प्रशासन की ओर से काशी शहर के लोगों को बाबा विश्वनाथ भगवान के प्रसाद बांटने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बता दें कि 7 लाख से ज्यादा घरों में 7 लाख से ज्यादा लड्डू बांटने की तैयारी की जा रही है।

इस लड्डू को बनाने में 14 हजार किलो बेसन, 7 हजार किलो से ज्यादा चीनी और 7 हजार किलो के लगभग घी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस लड्डू को बनाने के लिए लगभग 600 से मजदूर लगे हुए हैं। इसमें पुरूष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। 12 दिसंबर तक प्रसाद की पूरी पैंकिग कर के मंदिर प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।

काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रसाद को घर-घर बांटने की कोशिश की जाएगा। तो वहीं, बाबा का प्रसाद बंटवाने के लिए खाद्य और रसद विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को काशी आ रहे हैं। इस दौरान पीएम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। साथ ही संतो को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम के गंगा आरती में भी शामिल होंगे, उनके साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल आंनदीबेन पटेल  और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे बाबतपुर एयरर्पोट पहुंचेंगे। वहीं, Kashi Vishwanath मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करते हुए करीब दो बजे कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =