Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार, मनेश कुमार गुप्ता ने लगाया आरोप

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनेश कुमार गुप्ता एड. ने मेरठ रोड स्थित मधुबन रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताय कि विगत दिनांक 27 नवंबर 2021 को जिला अस्पताल में सुनियोजित ढंग से उन पर हमला हुआ है।

उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे केवल अपने अस्पताल में भर्ती एक कार्यकर्ता से मिलने के लिए गए थे। जिसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलने का समय लिया जैसे ही वे लोग सीएमएस के कक्ष में पहुंचे। कि तभी वहां इकट्ठा हुए अस्पताल कर्मियों न अचानक उनके े साथ धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौच कर डाली।

जिसका उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया। समाजसेवी एवं शान्ति सेना के अध्यक्ष मनेश कुंमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने हमले का विरोध किया तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार को लेकर वार्ता करनी चाही। परंतु अस्पताल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की जिसके पश्चात वे सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए

परंतु वहां मौजूद अस्पताल कर्मियों ने उन्हे एवं उनके कार्यकर्ताओं को जमीन पर घसीटना शुरू कर दिया। तथा उनके साथ गाली-गलौज एवं बदतमीजी शुरु कर दी।

जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मनेश गुप्ता का कहना है कि उनके विरुद्ध सरकारी कार्य में दखलअंदाजी एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज करा दिया साथ ही उनके खिलाफ एससी एक्ट के अंतर्गत तहरीर भी दी गई साथ ही मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

शान्ति सेना के अध्यक्ष मनेश कुमार गुप्ता एड.. ने बताया कि वे चाहते हैं कि अस्पताल में सभी से शिष्टाचार के रूप में मुलाकात हो बिना रिश्वत के कार्य हो तथा अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार को तत्काल रुप से समाप्त किया जाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =