fire
उत्तर प्रदेश

Baghpat News: ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप, पुलिस ने जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया

Baghpat News: टीकरी कस्बे में दहेज  की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता नीलम की हत्या  कर शव जलाने का प्रयास किया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से अधजली हालत में बाहर निकाला। मृतका के पिता ने महिला के पति सास समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

टीकरी कस्बा निवासी सोनू पुत्र नकली की शादी सात माह पूर्व गांगरौल थाना  चोला बुलंदशहर निवासी नीलम के साथ हुई थी। बुधवार की शाम महिला नीलम 25 वर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में की मौत हो गई। महिला का ससुराल वाले देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे।

पुलिस  ने मौके पर पहुंच शव को अधजली हालत में बाहर निकाल लिया। इंस्पेक्टर दोघट भूपेंद्र सिंह ने बताया की देर शाम मृतक महिला के मायके वालों की डायल 112 पर कॉल आई जिसमें बताया गया की उनकी लड़की को उसके ससुराल वालों ने मार दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीकरी पहुंची जहां पता चला की महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट में ले गए है। पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला। गुरुवार को मृतका का पिता कृष्ण, बहन ऋतु, रिया, भाई सागर, चाचा गुलशन, युवराज, संजय, अशोक टीकरी पहुंचे। मृतका के पिता कृष्ण ने मृतका के पति, सास व दो देवर के खिलाफ तहरीर दी है।

जिसमे आरोप लगाया है उसकी बेटी से उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे बराबर प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + sixteen =