फिल्मी चक्कर

हाउसफुल 4: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर फिल्माया गया “द भूत सॉन्ग” हुआ रिलीज

कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म “हाउसफुल 4” अपने दिलचस्प कैरक्टर पोस्टर के साथ सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है और ट्रेलर में हमें किरदारों के पागलपन और मस्ती मज़ाक से रूबरू करवाया गया है।आज रिलीज़ हुआ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की विशेषता वाला विचित्र गीत  ‘द भूत सॉन्ग’ आपके अंदर के डांस भूत को बाहर निकाल देगा और आपको ‘भूत राजा’ के साथ डांस करने पर मजबूर कर देगा। इतना ही नहीं, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ संपूर्ण स्टारकास्ट भी इस मज़ेदार गाने पर थिरकती हुई नज़र आ रही है।निर्माता इससे पहले फिल्म के दो गाने रिलीज कर चुके हैं और दोनों ही सोशल मीडिया पर हिट रहे हैं, विशेष रूप से दूसरा गीत ‘शैतान का साला’ जो #BalaChallenge के साथ इंटरनेट की दुनियां में तहलका मचा रहा है।

कॉमेडी से भरपूर “हॉउसफुल 4” की कहानी पुनर्जन्म के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने मिलेगी।“हाउसफुल 4” साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है।फ़िल्म “हॉउसफुल 4”  से हालही में रिलीज हुए गीत “शैतान का साला” के साथ तहलका मचाने के बाद, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर  इस गाने का पोस्टर साझा कर लिखा है, “अब ये गाना भूल से भी आपका पीछा नहीं छोड़ेगा।

 

https://www.instagram.com/p/B3oB3zAHklT/?utm_source=ig_web_copy_link

फ़िल्म के मज़ेदार ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है जिसके बाद अब फ़िल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार है।हाउसफुल 4 आपको भ्रमित करने के लिए जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है जो आपको हँसी से लोटपोट करते हुए 2019 की चमक के साथ 1419 की भव्यता से रूबरू करवाएगी।यह एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, जहाँ हम कलाकारों को उनके वर्तमान जीवन में देखेंगे, जो उनके 600 साल पहले के जीवन का पुनर्जन्म होगा। अभिनेता अक्षय कुमार फ़िल्म में बाला और हैरी के किरदार में, बंगडु महाराज और रॉय के रूप में रितेश देशमुख, धरमपुत्र और मैक्स के रूप में बॉबी देओल, राजकुमारी मधु और कृति के रूप में कृति सेनन, राजकुमारी माला और पूजा के रूप में पूजा हेगड़े तथा राजकुमारी मीना और नेहा के रूप में कृति खरबंदा नज़र आएंगी। चंकी पंडे, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी और राणा दगुबती भी फ़िल्म का हिस्सा हैं। “हाउसफुल 4” साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk