फिल्मी चक्कर

मिर्जापुर 2 इस महीने

एमेजॉन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज मिर्जारपुर का सीक्वल आने का इंतजार सभी को है. दो भाईयों- बबलू और गुड्डू की जोड़ी की कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लगी. ‘मिर्जापुर 2’ के साथ एक बार फिर गुड्डू पंडित के किरदार में लौट रहे अली फजल का कहना है कि इस बार लोगों को उनका एक अलग रूप देखने को मिलेगा.एमेजॉन प्राइम वीडियो की इस सीरीज का पहला सीजन 16 नवम्बर 2018 में आया था.

 

फजल ने कहा, ‘‘ मैंने ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है. उसकी एडिटिंग का काम जारी है. मैं उम्मीद करता हूं कि अगले साल अप्रैल में ऑनएयर होगी. यहीं योजना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘नए सीजन में काफी कुछ है. उससे काफी उम्मीद है. मेरा किरदार काफी अलग है. केवल चार या पांच बार ही आपको पहले सीजन के मेरे किरदार की झलक इसमें दिखेगी.’’

इसका निर्माण ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ कर रही है.फजल इन दिनों लंदन में केनेथ ब्रनाघ की फिल्म ‘डेथ ऑन द नाइल’ की शूटिंग में मसरूफ हैं.अली के अलावा रसिका दुग्गल ने भी मिर्ज़ापुर के पहले सीजन में अपने दमदार परफॉरमेंस से लोगो का दिल जीत लिया था और अब एक बार फिर रसिका अपने परफॉरमेंस से लोगो को चौकाने के लिए तैयार हैं.रसिका ने मिर्ज़ापुर सीज़न 2 की शूटिंग की शुरुआत लखनऊ से की थी. उन्होंने हालही में बनारस में भी शूट किया गया. इस सीरीज़ का कुछ हिस्सा मुंबई में भी शूट किया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk