फिल्मी चक्कर

तापसी पन्नू: नहीं आती एक्टिंग, फिर भी मिल रही हैं फिल्में, क्या करूं?

रंगोली चंदेल और तापसी पन्नू के बीच जुबानी जंग जारी है. रंगोली के ये कहने की तापसी को एक्टिंग की ए भी नहीं आती है पर अब तापसी पन्नू ने करारा जवाब दिया है. ‘सांड की आंख’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वालीं तापसी पन्नू ने रंगोली को जवाब देते हुए कहा, ”हां, नहीं आती एक्टिंग की ए लेकिन फिर भी फिल्में मिल रही हैं, इसके लिए मैं क्या करूं.”

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1176459565447168000?s=20

तापसी यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने कहा, ”लोगों को डायरेक्टर्स से सवाल पूछने चाहिए कि वह क्यों हमारे पास आ रहे हैं.” तापसी ने इसके साथ ही कहा कि वह चार-पांच फिल्में आगे कर रही हैं.कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और तापसी पन्नू के बीच इस जुबानी जंग की शुरुआत आने वाली फिल्म ‘सांड की आंख’ के ट्रेलर रिलीज के बाद शुरू हुई. 

Image Result For Tapsee Hot

 इस मूवी के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद एक यूजर ने लिखा कि वह तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दोनों को पसंद करते हैं लेकिन काश इस फिल्म में उम्रदराज एक्ट्रेस को रोल दिया जाता.यूजर ने फिल्म में रोल के लिए नीना गुप्ता, शबाना आजमी और जया बच्चन का नाम भी सुझाया था. इसके बाद नीना गुप्ता ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो. इसी के बाद कंगना की बहन रंगोली इस बहस में कूद गईं और कहा कि सांड की आंख का ऑफर सबसे पहले कंगना को मिला था लेकिन कंगना ने आपका और कृष्णन मैम का नाम इस फिल्म के लिए सुझाया था.

 

Image Result For Rangoli Ranaut

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk