फिल्मी चक्कर

हाउसफुल 4- नया प्रोमो ‘बाला’ रिलीज

‘हाउसफुल 4’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. साथ ही इसके प्रमोशन्स भी लगातार जारी हैं. ऐसे में अब इस सब के बीच फिल्म का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है.

इस प्रोमो में अक्षय कुमार का किरदार ‘बाला’ नजर आ रहा है. दरअसल, पिछले दिनों फिल्म का गाना “शैतान का साला” रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. इसलिए अब इसी किरदार पर फोकस करते हुए ये नया प्रोमो रिलीज किया गया है. इस नए प्रोमो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने अपने लिखा, ”मैं नहीं तेरा बाप टकलिया, कैसे बाला की शैतानी मचाती है धमाल, देखिए ‘हाउसफुल 4’ इस दीवाली.”

कॉमेडी से भरपूर इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने लेगी.‘हाउसफुल 4’ साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है. आपको बता दें कि अक्षय कुमार के किरदार ‘बाला’ ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है और अब इस नए प्रोमो में भी ‘बाला’ का ही बोलबाला है जो अपनी उटपटांग हरकतों से आपकों हंसी से लोटपोट कर देगा.

 

 “Housefull-4” की टीम ने इन मनोरंजक गेम्स के साथ ट्रैन में बिताया वक़्त

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk