Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध शराब के तस्कर सहित तीन को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के तस्कर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है इनमे से एक को अवैध शस्त्र रखने के आरोप में तथा दूसरे को अदालत द्वारा विद्युत चोरी के मामले में जारी किये गये वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को देखकर उसे टोका तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने आरोपी के दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अ० वाहिद पुत्र अनीश अंसारी नि० बेकरी वाली गली नं -३ लद्दावाला थाना को०नगर है। एक अन्य ममाले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बेच रहे सतेन्द्र पुत्र धर्म सिह नि० कछौली थाना को०नगर को 30 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

एक अन्य मामले में 135 विद्युत अधिनियम में अदालत द्वारा जारी किये गये गिरफ्तारी वांरट पर पुलिस ने रोहित पुत्र किशोर नि० आर्यपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =