Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आबकारी चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने चोरी की बाइक सहित शातिर दबोचा

Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग दर्शन में शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में आबकारी चौकी इंचार्ज राहुल कुमार के द्वारा सराहनीय कार्य को अंजाम दिया गया है उन्होंने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के निर्देश पर आबकारी चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर अड्डा के सामने सडक पर चोरी की मो०सा० यामाहा व एक चाकू सहित अभियुक्त सोनू उर्फ उमंग पुत्र स्व० नरेश चन्द वर्मा निवासी सन्तोष माता मन्दिर के सामने गली मे आजाद नगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार हाल निवासी गोदावरी होट के पीछे ईशान आपर्टमेन्ट दिल्ली रोड थाना मंगलौर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया

पूछताछ पर अभियुक्त सोनू उर्फ उमंग ने बताया की यह मोटरसाईकिल मैने दो दिन पहले सर्राफा बाजार से एक गली से चोरी की थी । अभि० को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में सोनू उर्फ उमंग पुत्र स्व० नरेश चन्द वर्मा निवासी सन्तोष माता मन्दिर के सामने गली मे आजाद नगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार हाल निवासी गोदावरी होट के पीछे ईशान आपर्टमेन्ट दिल्ली रोड थाना मंगलौर जिला हरिद्वार बताया।

अभियुक्त के कब्जे से एक बाइक यामाहा, एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में राहुल कुमार, है०का० अशोक खारी, का० तरूण पाल,का० सचिन तेवतिया व का० अलीम शामिल रहे।

 

यातायात के मद्देनजर १२ बैरी गेट दिये
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा एवं सुचारू यातायात को दृष्टिगत रखते हुए डीएसएम शुगर मंसूरपुर के उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार दीक्षित द्वारा १२ बैरी गेटर मुकेश कुमार गौतम, एस ओ थाना मंसूरपुर के सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर एस ओ मुकेश कुमार गौतम, थाना मंसूरपुर एवं चीनी मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा, कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात सर्वापरि है और इसको क्रियान्वित करना हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है। इस दौरान फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक -गन्ना उत्तम वर्मा, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राकेश कुमार त्रिपाठी, करण सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

समस्याएं सुन किया डीएम ने निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 4 =