20 लीटर अपमिश्रित शराब सहित किया गिरफ्तार
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात नेपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा राममोहन शर्मा व भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल व उनकी टीम द्वारा तीन गुडवर्क किये गए। शुकतीर्थ चौकी प्रभारी जगपाल सिंह, कां. अनिल कुमार, मोहित कुमार, शाहिद हुसैन द्वारा चौकिंग के दौरान गंगा खादर क्षेत्र से इस्राइल, सानीमान, ग़ज़मफ़र निवासीगण इन्छावाला, थाना मंडावर, ज़िला बिजनौर व रमज़ान निवासी दावकीखेड़ा, थाना खानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों से एक कुंतल मछली, दो जाल, मछली पकड़ने के कांटे, दो मोटरसाइकिल बिना नम्बर व कागजों के बरामद कर लिए। अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. ५४९/१९ धारा ५१ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। २. मोरना चौकी प्रभारी, कां. रवि कुमार, जितेश कुमार, राजकुमार द्वारा मोरना राजवाहा पटरी से कुलवीर निवासी ग्राम युसुफपुर थाना भोपा हाल निवासी टीचर कॉलोनी मोरना को गिरफ्तार कर लिया, कुलवीर के पास से पुलिस ने एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय २ ज़िंदा कारतूस बरामद किया है।
अभियुक्त पर मु.अ.सं. ५४८/१९ धारा ३/२५ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। ३. शुकतीर्थ चौकी प्रभारी जगपाल सिंह, कां. अनिल कुमार, मोहित कुमार द्वारा शुकतीर्थ गंगा खादर क्षेत्र से दो अभियुक्तों राजपाल व रतन निवासी शुकतीर्थ, थाना भोपा, मुज़फ्फरनगर को अपमिश्रित शराब बनाते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके एक साथी धूमसिंह निवासी शुकतीर्थ मौके से फरार हो गया। अभियुक्तों के कब्जे से शराब बनाने के उपकरण, २ किलो यूरिया तथा लगभग २० लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध मु.अ.सं. ५४७/१९, धारा ६०(२), आबकारी अधिनियम व २७२/२७३ भादवि के अंतर्गत पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
