वैश्विक

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को चार घंटे चली मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मारे गए आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। इनमें दो पाकिस्तानी माने जा रहे हैं। इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। 

Image Result For Indian Army

सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके के राजपोरा गांव में एक मकान में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। घेरा सख्त होता देख इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने इन्हें समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने और सुरक्षा बलों पर लगातार फायरिंग करते रहे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। रात लगभग आठ बजे तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मारने में सफलता मिली। 

इससे पहले 16 अक्तूबर को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के तीन स्थानीय आतंकियों को ढेर किया था। छह घंटे से अधिक समय तक चली इस मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी हाल ही में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन छोड़कर लश्कर-ए-ताइबा में शामिल हुए थे। तीनों पिछले करीब दो वर्षों से इलाके में सक्रिय थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk