भारतीय वायुसेना: ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
वायुसेना ने सोमवार और मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 21 और 22 अक्तूबर को ये दोनों मिसाइलें दागी गईं, जिसने 300 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाते हुए उसे ध्वस्त कर दिया।
The missile engaged the designated mock targets close to 300 km away. A direct hit on the target was achieved in both the cases. Firing of the missile has enhanced IAFs capability to engage the grounds targets with pin point accuracy from a mobile platform. https://t.co/stFWPK0NKB
— ANI (@ANI) October 22, 2019
भारतीय वायुसेना ने अंडमान निकोबार के ट्राक द्वीप से दो दिन में ये दोनों परीक्षण किया।जमीन से जमीन पर हमला करने के लिए ब्रह्मोस सफल मिसाइल मानी जाती है। यह मध्यम रेंज की एक ऐसी सुपरसोनिक मिसाइल है, जिसे किसी एयरक्राफ्ट, शिप या छोटे प्लेटफॉर्म से भी दागा जा सकता है। बताया गया कि ब्रह्मोस मिसाइलों का यह परीक्षण रूटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग का हिस्सा था।
![]()
#WATCH Two BrahMos Surface to Surface Missiles were fired by Indian Air Force at Trak Island in Andaman Nicobar group of islands on 21 & 22 Oct. The twin firings have been carried out as a part of the routine operational training. pic.twitter.com/KZeb2RNPCq
— ANI (@ANI) October 22, 2019
इन मिसाइलों ने 300 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य पर एकदम सटीक निशाना साधा। पिन पॉइंट सटीकता के साथ जमीनी लक्ष्यों को ध्वस्त करने वाले इस मिसाइल परीक्षण ने भारतीय वायुसेना की क्षमता को बढ़ाया है। जमीन से जमीन पर लक्ष्य भेदने के मामले में वायुसेना पहले की अपेक्षा और ज्यादा सशक्त हुई है।
