उत्तर प्रदेश

Meerut News: अमित को पिछले तीन माह से तनख्वाह नहीं मिली थी, खा लिया जहर

Meerut News: थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में 3 महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान एक युवक ने जहर निगल लिया अचेत अवस्था में युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक युवक थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में कागजी बाजार  स्थित शराब की दुकान में काम करता था । घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सर्राफ दुकान पर ताला लगाकर फरार है।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम अमित वर्मा(35) पुत्र बृजमोहन वर्मा निवासी मास्टर कॉलोनी गली नंबर 4 ब्रह्मपुरी मेरठ है । परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित पिछले पांच साल से कागजी बाजार स्थित भगवती कांप्लेक्स में वेदप्रकाश सर्राफ के यहां काम कर रहे थे। अमित को पिछले तीन माह से तनख्वाह नहीं मिली थी।

आरोप है कि रोजाना की तरह आज सुबह भी अमित ने सर्राफ से अपना 3 महीने का वेतन मांगा था इनकार करने पर अमित ने दुकान में जहर खा लिया और उसकी हालत बिगड़ गई।

आनन फानन में सर्राफ ने कुछ स्थानीय व्यापारियों की मदद से अमित को पहले नजदीकी एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई ।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया  ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है । फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पड़ोसियों ने बताया कि अमित के परिवार में पत्नी भावना और दो बच्चे है। अमित की पत्नी और भाई मौत की सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर भावना का रो-रोकर बुरा हाल था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 16 =