News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानां से कई को शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र जगदीश नि0 हैबतपुर थाना चरथावल मु0नगर को हैबतपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त किरणपाल पुत्र हरवंश नि0 कसौली थाना चरथावल मु0नगर को प्राईमरी स्कूल कसौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील मिश्रा द्वारा अभियुक्त बॉबी पुत्र जादूराम नि0 टांडा थाना चरथावल मु0नगर को टांडा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 निर्दोष कुमार द्वारा अभियुक्त रोहताश पुत्र रूपराम नि0 ढन्ढेरा थाना ककरौली मु0नगर को ढन्ढेरा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।

कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने देर रात 4 इंस्पेक्टरों के स्थानों मेंफेरबदल किया है जबकि दो को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया है। इसके अलावा एक उपनिरीक्षक के भी स्थान में परिवर्तन किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने मंसूरपुर के मुकेश गौतम को प्रभारी निरीक्षक फुगाना बनाकर भेजा गया है। सिखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी को प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर बनाया गया है। पुलिस लाइन से अनिल कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सिखेड़ा बनाया गया है। डॉयल ११२ के प्रभारी जितेंद्र यादव को प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना बनाया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बुढ़ाना के थाना प्रभारी संजीव कुमार और फुगाना के थाना प्रभारी नीरज सिंह को गैर जिला स्थानांतरित होने पर कार्यमुक्त कर दिया है। इसके अलावा एसएसपी अभिषेक यादव ने बुढ़ाना में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा का तबादला खतौली कर दिया है।

 

टेनिस टूर्नामेंट क ा होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कूकडा ब्लॉक के समीप स्थित ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में विद्यालय के संस्थापक स्व.जितेन्द्र कुमार के जन्म दिन स्मृति दिवस के अवसर पर आगामी 19 दिसम्बर 2021 को 10वॉ विभोर संगल इन्टर स्कूल टेबिल टेनिस टूर्नामैन्ट आयोजित होगा। कूकडा रोड स्थित जी.सी.पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक विनोद संगल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि 19 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को सुबह 9ः30 बजे विद्यालय प्रागंण मे आयोजित होने वाले टेबिल टेनिस टूर्नामैन्ट का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल करेंगे। इसी क्रम मे 20 दिसम्बर को दोपहर 12ः00 आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल व श्रीमति उषा रानी निदेशक सिद्धार्थ पेपर्स विजेता खिलाडियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजादवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल प्रतियोगिता सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओ को सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

कई को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को चाकू व तमंचे सहित गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र वेदपाल नि0 सिनेमा हाल के पास कस्बा व थाना जानसठ मु0नगर, अमित पुत्र सुरेश चन्द नि0 हुसैनपुरा थाना जानसठ मु0नगर को ढांसरी गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01-01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त चांद पुत्र सलमूददीन, वसीम पुत्र नसीम नि0 ग्राम फुलत थाना रतनपुरी मु0नगर को बरसू रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

 

जली अवस्था में मिला शव
भौराकला। शमशान घाट के समीप युवक का जली अवस्था में शव पडा देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराकर परिजनो को इसकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार भाकियू की राजधानी कस्बा सिसौली स्थित शमशान घाट में आज दोपहर के वक्त एक युवक का शव जली हुई अवस्था में पडा होने की सूचना पर कुछ ही देर मे दर्जनो ग्रामीण शमशान घाट पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। तो शव की शिनाख्त नई आबादी सिसौली निवासी अंकुमर पुत्र राजपाल के रूप मे हुई। पुलिस ने युवक अंकुर के परिजनो को हादसे से अवगत कराया। इस दुखभरी खबर से परिरजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मौके पर पहुंचे। पुलिसि ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। यह मामला आज दिनभर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 

जागरूकता शिविर के माध्यम से किया जागरूक1 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मुजफ्फरनगर के संचालन में जनपद में संचालित हेल्थ वैलनेस सेंटर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा चरथावल ब्लॉक के हेल्थ वैलनेस सेंटर बिरालसी एवं बुढाना ब्लॉक के हुसैनपुरा के हेल्थ वेलनेस सेंटर में एक जागरूकता शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ० इसम पाल सिंह के द्वारा संचालित जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न ब्लॉकों में स्थापित हेल्थ वैलनेस सेंटर मैं योग प्रशिक्षक के द्वारा नियमित चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को योगाभ्यास करा कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा रहा है इसी के क्रम में आज चरथावल ब्लॉक के हेल्थ वैलनेस सेंटर बिरालसी के योग प्रशिक्षक द्वारा ग्राम पिलखनी में एक योगा शिविर आयोजित किया गया तथा इसी प्रकार बुढाना ब्लॉक के हुसैनपुरा हेल्थ वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिविर लगाकर लोगों को योगिक क्रिया कराई गई तथा जनहित में लोगों को जागरूक किया गया।

 

निजीकरण के विरेध में रही बैंकों में हड़ताल2 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स मुजफ्फरनगर के बैनर तले नई मन्डी कोतवाली के समीप पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित बैंककर्मियो ने भारत सरकार के संसद के वर्तमान सत्र मे बैंकिग अधिनियम संशोधन बिल 2021 प्रस्तुत करने तथा बैंको के निजीकरण करने की घोषणा के विरोध मे एकत्रित बैंक कर्मचारी/अधिकारियो ने दो दिवसीय राष्ट्रीय हडताल के अर्न्तगत विरोध प्रदर्शन कर सरकार कर नारेबाजी की।
यू.एफ.बी.यू,मुजफ्फरनगर के मीडिया प्रभारी कामरेड मुकेश भार्गव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि इसी क्र मे दो बार सरकार से भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता हो चुकी है परन्तु कोई नतीजा नही निकला। अतः बैंक कर्मचारी व अधिकारी अपने आन्दोलन के कार्यक्रम को आगे बढाते हुए दिनांक 16 व 17 दिसम्बर 2021 को हडताल पर जाने को विवश हैं।
इसी क्रम मे 15 दिसम्बर 2021 को सायं 05ः00 बजे जनपद में कार्यरत सभी बैंको के कर्मचारियो व अधिकारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के झण्डे तले पीएनबी नई मन्डी शाखा पर भारी संख्या मे एकत्रित होकर सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध मे एक विशाल प्रदर्शन किया।सभा को सम्बोधित करते हुए कामरेड आर.पी.शर्मा अध्यक्ष,यू.पी. बैंक इम्पलाइज यूनियन,कामरेड अशोक शर्मा,मंत्री यू.पी.बैंक इम्पलाइज यूनियन व कामरेड गौरव किशोर,कामरेड अनुभव चौधरी, ऑफिसर एसोसिएशन ने बताया कि सरकार के अडियल रवैये के चलते बैंक कर्मी 16 व 17 दिसम्बर को हडताल करने को विवश है। बैंको के निजीकरण से जनता को भारी नुकसान होगा,पी.एम.सी.बैंक,लक्ष्मी विलास बैंक,यस बैंक के बन्द होने पर जनता का धन उन्हे नही मिल पाया है। यदि सरकार राष्ट्रीयकृत बैंको को निजी हाथो मे सौंपती है तो आम जनता, रेहडी चालको व किसानो को बैंको से श्रृण मिना लगभग असम्भव हो जायेगा। छात्रो की उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु बैंक रिन सहायता आदि नही मिल पायेगी।
सभा को कामरेड राजीव जैन, तेजराज गुप्ता,, प्रदीप मलिक, मुकेश भार्गव, बी.के.सूर्यवंशी, रविन्द्र सिंह,डी.के.बंसल, आशीष भटनागर इलाहाबाद बैंक,नई मन्डी,यशवीर सिह, रचित संगल, अभिलाष सुधा, राजीव मलिक, शौकीन, दीपांकर, लक्ष्मण सिह, ऑफिसर एसो. के प्रभात कुमार, फतेह सिह,प्रदीप चौधरी, स्टेट बैंक से ईश्वर सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

 

लाइब्रेरी के लिए दी पुस्तके
मुजफ्फरनगर। श्री मद्भागवत गीता जयंती के भव्य महोत्सव को सफल आयोजन मे महामंडलेश्वर मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द महाराज जी के पावन वचनो को शीरोधारी करते हुए श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुज़फ्फरनगर ने आज जिला जेल अधीक्षक सीता राम शर्मा जी को जिला जेल मे लाइब्रेरी के लिए महाराज श्री द्वारा लिखी गयी पुस्तक बुराई से अच्छाई की ओर एवं गीता प्रेरणा एवं अन्य ग्रन्थ ओर मोटिवेशनल पुस्तक दी गयी जिसमे महंत मनसुख शर्मा, पंडित कृष्णा नन्द, शोभित गुप्ता,शैलेन्द्र किंगर,पंडित संजय मिश्रा मौजूद रहे
उसके बाद शुक्रतीर्थ मे हनुमंत धाम के प्रमुख स्वामी केशवानंद जी, स्वामी गीता नन्द जी, लोकेन्द्रा नन्द जी को शॉल भेट कर सम्मानित किया गया महाराज द्वारा प्रदित वाक्य हमारा राष्ट्र हमारा गौरव,हमारी संस्कृति हमारा गौरव,भागवद गीता हमारा गौरव को प्रेषित किया।

 

लाभार्थियों को सम्मानित किया गया4 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में रोटरी क्लब मिडटाऊन की ओर से पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों का सम्मान समारोह किया गया। तथा उनके उत्साह वर्धन हेतु उन्हें क्लब की ओर से कंबल भी वितरित किए गए
इस अवसर पर रोटेरियन आकाश गर्ग एवं रोटेरियन उमेश गोयल द्वारा लाभार्थियों को अपनी तरफ प्रोत्साहित करने हेतु नकद राशि भी प्रदान की गयी । रोटरी क्लब में मिडटाउन के सचिव श्री कौशल कृष्ण के द्वारा भविष्य में भी प्रोत्साहन देने का आश्वाशन दिया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि पुरुष नसबंदी के लाभार्थियों का रोटरी क्लब टाउन के द्वारा उत्साहवर्धन के लिए जाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर पुरुष नसबंदी कराने के लिए आगे आएंगे । इस अवसर पर ष्ट्रत्र सुनील अग्रवाल के अतरिक्त क्लब ओर से मनोज अग्रवाल,निशांक जैन, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, फैमिली प्लानिंग की ओर से दिव्यांक दत्त,खालिद आदि उपस्थित रहे। रोटरी क्लब मिटाउन के अध्यक्ष राकेश राठी जी ने सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

समस्याओं को सुन किया निस्तारण
खतौली। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड खतौली मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सतीश कुमार प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल० सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०३ प्रकरण प्राप्त हुए। जिसमें ०२ प्रधान मन्त्री आवास की मांग से सम्बन्धित थे जिनका मोके पर निस्तारण कर दिया गया तथा ०१ प्रधान मन्त्री किसान सम्मान निधि से सम्बन्घित था जिनका मोके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

 

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित6 Min 10 |
मुज़फ्फरनगर। सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, ग्राम-काकड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, ग्राम-काकड़ा में सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला व बाल विकास हेतु संचालित की जा रही योजनाओं के विषय भी जानकारी दी गई। जनजागरुकता कार्यक्रम मे महिला कल्याण विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर से डॉ० राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुज़फ्फरनगर व श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर की प्रबन्धक श्रीमती पूजा नरूला, महिला आरक्षी श्रीमती प्रियंका व श्रीमती प्रमिला शामिल रहे।

 

 

मजदूर की मौत से शोक8 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। घर से फैक्ट्री के लिए चले मजदूर की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा भोपा निवासी करीब 30 वर्षीय युवक अरविंद पुत्र नरेन्द्र सिंह पिछले कुछ समय से नई मन्डी थाना क्षेत्र की भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री मे मजदूरी करता था। बताया जाता है कि रोजाना की भांति जब युवक अरविंद अपने घर से यह कह कर चला था कि वह अपनी डयूटी पर जा रहा है। बताया जाता है कि अपने घर से डयूटी के लिए चले युवक अरविंद की सडक हादसे मे मौत हो गई। युवक अरविंद की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। रोते बिलखेत परिजन तथा दर्जनो ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो में सवार होकर भोपा रोड स्थित फैक्ट्री मे पहुंचे। जहां उन्होने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामे का प्रयास किया। युवक की मौत तथा फैक्ट्री मे हंगामे की सूचना मिलते ही फैक्ट्री पहुंची नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने गुस्साये लोगो को किसी प्रकार समझा बुझाकर शान्त कराया। मिल प्रशासन द्वारा मदद के आश्वासन के पश्चात मामला शान्त हो पाया। जिसके पश्चात पुलिस ने नागरिकों व परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। हादसे मे युवक की मौत से कस्बावासियो मे शोक बना हुआ है।

 

शिवसेना ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शौर्य दिवस9 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शौर्य दिवस मनाया। शिवसेना पदाधिकारियों ने महावीर चौक संपर्क कार्यालय से शहीद यात्रा प्रारंभ करके तुलसी पार्क पर यात्रा का समापन किया और वहां पर शहीदों को पुष्पांजलि पुष्पांजलि अर्पित कर २ मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी वही जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने शिव सैनिकों को बताया कि आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज के दिन पाकिस्तान को हमारे वीर सैनिकों ने घुटने के बल ला करके लाखों पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया था और पाकिस्तान की फौज ने अपने हथियार हमारे सैनिकों के आगे डाल कर के जीवनदान की भीख मांगी थी इसलिए आज का दिन हिंदुस्तान के लिए बड़े गर्व, करीना और शिवसेना ने आज इसको बड़े हर्षाल्लास के साथ मनाया शिव चौक पर घंटे घड़ियाल बजा करके मनाया इस शहीद यात्रा में जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सोनू कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जल सिंह वर्मा जिला उपाध्यक्ष सूरत सिटी जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल कल सानिया जिला मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा खतौली विधानसभा प्रभारी सेलू कश्यप दीपक कश्यप डॉ विनीत अध्यक्ष मंसूरपुर मंडल विनय चौहान विद्यार्थी सेना प्रचार मंत्री कपिल कुमार गौरव ठाकुर विवेक सैनी वीरेश कश्यप नगर अध्यक्ष संदीप ठाकुर विशाल धारिया युव जिलाध्यक्ष जिला महासचिव विनय बिंदलबिंदल बंदी का नाम रूप राम कश्यप जिला सचिव भवानी सेना से संतोष देवी कपिल कश्यप जिला सह सचिव अमित कश्यप मंडल सचिव रविंद्र कश्यप कविंदर कश्यप दीपक उपाध्याय युवा जिला सचिव परवीन कश्यप विधानसभा प्रभारी पुरकाजी राजेंद्र कश्यप ग्राम प्रमुख बलिंदर कश्यप ग्राम प्रमुख डॉ प्रवीण कश्यप प्रदीप ग्राम प्रमुख मंडी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे उपाध्याय तालिब नावला सोनू कश्यप रविंद्र कश्यप मोनू बाल्मीकि अमित कश्यप विवेक सनी गौरव ठाकुर रामू कश्यप सहदेव कश्यप अरविंद कश्यप श्रीकांत परदेसी ग्राम प्रमुख बेगराजपुर सलमान आदि मौजूद रहे

 

चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता10 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री व सपा के जनपद चुनाव प्रभारी अब्बास अली ने सपा कार्यालय पर विधानसभा के आवेदन प्रत्याशियो, विधानसभा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं की सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में आयोजित महत्वपूर्ण मीटिंग में कहा कि सभी सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुट जाएं तथा पात्र व्यक्ति की वोट बनने से न छूटे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति की वोट बने इसकी कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने प्रशासन के द्वारा वोट काटने बनाने में किसी भी पक्षपात व भेदभाव की शिकायत को गंभीरता से लेने तथा उसका कड़ा विरोध करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने को कहा।
उन्होंने प्रत्येक विधानसभा पर प्रत्याशी के लिए आवेदन करने वाले नेताओ, विधानसभा के अध्यक्षों व विधानसभा प्रभारियो, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों से वोट बनाने के अभियान,बूथ कमेटी की समीक्षा करते हुए वोट बनाने के लिए तहसीलो में चल रहे प्रशासनिक कार्या पर कड़ी निगरानी के भी निर्देश दिए।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियो सक्रीय कार्यकर्ताओ से सपा हाईकमान के निर्देशानुसार १५ दिसम्बर से शुरू हुए अपने घरों व वाहनों पर समाजवादी पार्टी का झंडा अनिवार्य रूप से लगाने के अभियान को सफल बनाने, तथा चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव तक सपा कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र में प्रत्येक समस्या व घटना पर बारीक नजर रखने के साथ भाजपा द्वारा सत्ता के दुरुपयोग व मतदाताओं को लालच देने उनको धमकाने की घटना से तत्काल वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराने की अपील की।
मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व सांसद कादिर राणा,पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक,पूर्व सांसद राजपाल सैनी,पूर्व मंत्री उमा किरण,पूर्व विधायक अनिल कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाक़त अली,पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा,पूर्व प्रत्याशी शिवान सैनी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,सपा नेता सैय्यद अली अब्बास काज़मी,सपा नेता बोबी त्यागी,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला मीडिया प्रभारी व पुरकाजी विधानसभा प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला उपाध्यक्ष व मीरापुर विधानसभा प्रभारी असद पाशा,जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी खतौली विधानसभा विनय पाल पूर्व प्रमुख,सपा नेता रामनिवास पाल, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा,विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फ़िरोज अंसारी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,जिलाध्यक्ष सपा व्यापार सभा राहुल वर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी,पूर्व राष्ट्रीय व्यापार सभा सुमित खेड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा रागिब कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सूर्य प्रताप राणा ने सम्बोधित किया। मिटिंग में आमिर कासिम एडवोकेट,हरेंद्र पाल,सलमान त्यागी,ब्रिजेश कुमार, नियाज़ हैदर, प्रदीप गुप्ता, विनोद शर्मा,टीटू पाल रमन,हाजी दिलशाद अंसारी,डॉ काजी खुर्रम,नवेद रँगरेज, सागर कश्यप, महताब सैफ़ी, आतिफ़ अंसारी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

असामाजिक व्यक्तियों द्वारा देवी देवताओं की मूर्ति खंडित : हिन्दू समाज मे रोष
11 Min 8 |

मुजफ्फरनगर। दो दिन पूर्व चौधरी चरणसिंह मार्किट के बाहर लगे प्राचीन पीपल के वृक्ष को असामाजिक व्यक्तियों द्वारा काटकर व वहां रखी देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर हिन्दू धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाने का कार्य किया गया था जिससे हिन्दू समाज मे रोष का माहौल है। जिंसमें हिन्दू जागरण मंच का प्रतिनिधि मण्ड़ल जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार जी के नेतृत्व में सिविल लाइन थानाध्यक्ष से मिला। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने साफ शब्दों में कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए किसी भी जनपद के व्यक्ति के दबाव में आकर ढीला ढाली ना बरती जाए. हमे पता चला है कि शहर की एक नामचीन हस्ती को पुलिस बचाने का कार्य कर रही है और कार्यवाही करने से कतरा रही है. श्री पंवार ने पुलिस को तीन दिन का समय दिया अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती तो सोमवार को सिविल लाइन थाने पर हिन्दू जागरण मंच थाने पर धरना देने को बाध्य होगा। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष बंटी चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष राजेश शर्मा,ज़िला मंत्री वीरेंद्र त्यागी,युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष एड०वैभव यादव,बेटी बचाओ आयाम जिला संयोजक कमलदीप गंगवाल,नगर महामंत्री अखिलेश पुरी,नगर मंत्री एड. दीपक धीमान,सदर खण्ड अध्यक्ष राजकुमार,युवावाहिनी से जिला महामंत्री कार्तिक जौहरी-नगर महामंत्री सागर वर्मा-नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा, भूमि अधिग्रहण जिला सहसंयोजक विनोद शंकर,शशांक सैनी, सन्नी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

बैठक सम्पन्न12 Min 4 |
पुरकाजी। डा. राजवीर सिंह प्रजापति प्रभारी भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की पुरकाजी टीम द्वारा पुरकाजी क्षेत्र में मोर्चा के ४१०० सदस्य बनाए जाने पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कार्यक्रम में पहुंचकर पुरकाजी क्षेत्र की समस्त टीम को पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरकाजी टीम द्वारा मोर्चे की मजबूती को लेकर जो जागरूकता व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है वह सराहनीय है साथ ही मोर्चा सुप्रीमो मोहन प्रजापति ने कहा है कि समस्त अति पिछड़ी जाति के परिवार को एक व्यक्ति मोर्चा को देना चाहिए ताकि देश मे मोर्चा को अति पिछड़ा वर्ग का विशाल संगठन बनाया जा सके इस दौरान वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रजापति बसेड़ा, प्रभारी डॉक्टर राजवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ प्रदीप प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह पाल ,जिला प्रभारी विनोद कुमार,विनेश गौतम, मंडल प्रभारी अतर सिंह प्रधान, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित पाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पाल, जगदीश बढ़ीवाला, यशवीर कश्यप, राकेश प्रजापति, सागर प्रजापति ,यादें राम प्रजापति, सोनू प्रजापति, नितिन पाल, सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया।

 

स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया
मुज़फ्फरनगर। अहिल्याबाई चौक पर आने जाने वाले सार्वजनिक वाहनों ई रिक्शा, कार, व अन्य वाहनों पर जनजागरूकता हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टीकर लगाये गए व हेल्पलाइन नम्बर्स के प्रचार हेतु पोस्टर व पम्फलेट वितरित किए गये। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला व बाल विकास हेतु संचालित की जा रही योजनाओं के विषय भी जानकारी दी गई। जनजागरुकता कार्यक्रम मे महिला कल्याण विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर से डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुज़फ्फरनगर व श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर की प्रबन्धक श्रीमती पूजा नरूला, महिला आरक्षी श्रीमती प्रियंका व श्रीमती प्रमिला शामिल रहे।

 

भंडारे का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। शुक्रताल में आज गांव खाईखेड़ी निवासी रामपाल त्यागी ने त्यागी आश्रम में देश की सुख समृद्धि के लिए यज्ञ करा कर भंडारे का आयोजन किया और साधु संतों का आशीर्वाद लिया रामपाल त्यागी कई सालों से १६ दिसंबर को यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं इस दौरान भंडारे में मुख्य रूप से हरिओम त्यागी प्रधान, नरेश त्यागी, मनोज त्यागी ,मिंटू त्यागी, सुबोध त्यागी, शुभम त्यागी ,लुमन,पिरदु, शुभम गोयल आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।।

 

कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न15 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ के बीच जारी भारी विवाद के चलते नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने मिलन सिंह बिड़ला को कार्यवाहक महामंत्री नियुक्त किया है।
आज नगर पालिका प्रांगण में स्थित नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों की हुई बैठक में नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चमन लाल ढीगान ने गांधी कॉलोनी निवासी श्री मिलन सिंह बिड़ला को कार्यकारी महामंत्री नियुक्त किया। इस बैठक मेपाले राम, पवन कुमार मचल, सुधीर मचल, बबलू लाला, राजेन्द्र आभेराम , पदम, संजय भारती, सुरेश सौदाई , शिवा, दीपक, राकेश, किशोरीलाल, दीपक अलमासपुर, शरवन पहलवान, दिनेश विक्की ,सोनू कुमार एडवोकेट सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ में उठा पटक तथा शह और मात का दौर जारी है हालाकि सफाई कर्मचारी संघ में अध्यक्ष की ज्यादा वैल्यू होती है और तमाम अधिकार अध्यक्ष मे ही निहित होते हैं।

 

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
खतौली। अतरौली से फलावदा रोड स्थित आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में उपाध्याय जोगी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नवीन प्रधान जी ने जानकारी देते हुए बताया की आने वाली १९ दिसम्बर को उपाध्याय योगी समाज बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राजेश फार्म मेरापुर रोड खतौली पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों को जो खेल के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में शासन प्रशासन में अच्छे पद पाकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं और प्रतिभाशाली छात्रों को उपाध्याय समाज पुरस्कार देकर पुरस्कृत करेंगे जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा मोहित बेनीवाल जी संजीव बालियान केंद्र सरकार मंत्री विजय शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक विक्रम सैनी सुखविंदर सॉम हंसराज योगी रामवीर उपाध्याय दिनेश उपाध्याय मनीष योगी वेद प्रकाश उपाध्याय रेणु जोगी रामकुमार चौहान ओमकुमार पुंडीर देवेंद्र उपाध्याय किरण सिंह कुमारी भावना आदि मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान एडवोकेट नवीन प्रधान जी सुनील उपाध्याय नीट उपाध्याय ऋषि पाल उपाध्याय खुशीराम उपाध्याय रामपाल उपाध्याय अश्वनी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

 

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन रखेगा कार्य बहिष्कार
मुजफ्फरनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर सदस्यों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सलय (पुरूष). मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय एवं जनपद के समस्त सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार दो घण्टे का कार्य बहिष्कार किया गया। जिसमे जनपद के सभी चिकित्सालयों में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट / फार्मासिस्ट उपस्थित रहें। धरने को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष के० सी० राय ने कहा प्रदेश में कार्यरत फार्मेसिस्ट एवं संवर्ग के उच्च पदो के वेतनमान योग्यता एवं कार्य दायित्व के अनुरूप निर्धारित न किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। जिला मंत्री श्री मौ० हारून ने कहा कि प्रभार भत्ता बढाये जाने, पदनाम परिवर्तन किये जाने औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार दिये जाने उपकेन्द्रो और वेलनेस सेन्टर पर तैनात किये जाने वाले सी०एच०ओ० की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी, बैचुलर फार्मेसी को शामिल किये जाने पदो के सर्जन के मानक मे संसोधन किये जाने की सरकार से मांग की। धरने को सम्बोधित करतु हुए श्री अनिल कुमार ने कहा कि डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बीस सूत्रीय मांग पत्र पर यदि सकारात्मक निर्णय नही लिये जाते हैं तो जनपद के फार्मेसिस्टों का आन्दोलन जारी रहेगा। कल दिनांक १७ दिसम्बर २०२१ से १९ दिसम्बर २०२१ तक कार्य बहिष्कार किया जायेगा। लेकिन आकस्मिक सेवांऐ जारी रहेगी। २ दिनांक २० दिसम्बर २०२१ से प्रदेश भर के फार्मेसिस्ट संवर्ग के अधिकारी / कर्मचारी मांगो की पूर्ति ने होने पर अनिश्चिताकलीन हडताल पर चले जायेंगे। जिसमे आकस्मिक सेवाऐं /पोस्टमार्टम सेवाऐं भी शामिल होगी। धरने पर मुख्य रूप से अनिल कुमार वरि० उपाध्यक्ष राजीव गोयल कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव प्रभारी अधिकाफार्मेसी, मनोज कुमार त्यागी, निसार अली, सुदीप त्यागी, अमित त्यागी, नैन लाल कुडिया, कृष्णपाल मलिक, मोबिन अली, अशोक पाल, श्रीमति रूखसाना, श्रीमति कंचन बाला, रोहित चौधरी, श्रीमति करूणा सैनी, ललित मोहन, मौ० जावेद, प्रवीण गिरी, आदेश गिरी, अजय सक्सेना, शशिकान्त शर्मा, मौ० अन्जुम प्रवेज सहित जनपद के सभी फार्मासिस्ट धरने मे शामिल हैं। धरने को मुख्य रूप से राज्य कर्मचासंयुक्त परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार लाम्बा ने पूर्ण समर्थन दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + eight =