Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सिसौली स्थित शमशान घाट के समीप जली अवस्था में मिला शव

Muzaffarnagar News:भौराकला। शमशान घाट के समीप युवक का जली अवस्था में शव पडा देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराकर परिजनो को इसकी जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार भाकियू की राजधानी कस्बा सिसौली स्थित शमशान घाट में आज दोपहर के वक्त एक युवक का शव जली हुई अवस्था में पडा होने की सूचना पर कुछ ही देर मे दर्जनो ग्रामीण शमशान घाट पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। तो शव की शिनाख्त नई आबादी सिसौली निवासी अंकुमर पुत्र राजपाल के रूप मे हुई। पुलिस ने युवक अंकुर के परिजनो को हादसे से अवगत कराया।

इस दुखभरी खबर से परिरजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मौके पर पहुंचे। पुलिसि ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। यह मामला आज दिनभर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानां से कई को शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र जगदीश नि0 हैबतपुर थाना चरथावल मु0नगर को हैबतपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त किरणपाल पुत्र हरवंश नि0 कसौली थाना चरथावल मु0नगर को प्राईमरी स्कूल कसौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील मिश्रा द्वारा अभियुक्त बॉबी पुत्र जादूराम नि0 टांडा थाना चरथावल मु0नगर को टांडा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 30 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 निर्दोष कुमार द्वारा अभियुक्त रोहताश पुत्र रूपराम नि0 ढन्ढेरा थाना ककरौली मु0नगर को ढन्ढेरा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।

कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने देर रात 4 इंस्पेक्टरों के स्थानों मेंफेरबदल किया है जबकि दो को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया है। इसके अलावा एक उपनिरीक्षक के भी स्थान में परिवर्तन किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने मंसूरपुर के मुकेश गौतम को प्रभारी निरीक्षक फुगाना बनाकर भेजा गया है।

सिखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी को प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर बनाया गया है। पुलिस लाइन से अनिल कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सिखेड़ा बनाया गया है। डॉयल ११२ के प्रभारी जितेंद्र यादव को प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना बनाया गया है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बुढ़ाना के थाना प्रभारी संजीव कुमार और फुगाना के थाना प्रभारी नीरज सिंह को गैर जिला स्थानांतरित होने पर कार्यमुक्त कर दिया है। इसके अलावा एसएसपी अभिषेक यादव ने बुढ़ाना में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा का तबादला खतौली कर दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =