वैश्विक

नोएडा – प्राइवेट बस में लगी भयंकर आग

दिल्ली से सटे नोएडा में बुधवार को चलती हुई एक प्राइवेट बस में भयंकर आग लग गई। नोएडा के सेक्टर 49 में सिलारपुर गेट के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे बस में आग लगने की घटना हुई। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बस के यात्रियों को वाहन के पिछले हिस्से में आग लगने के बाद बड़ी राहत मिली। फुटेज में बस में आग लगने के बाद पूरी तरह से बर्बाद होते देखा जा सकता है। यह नोएडा के बरौला गांव के पास हुआ। बस में आग लगने का कारण एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव था। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

बस में लगी आग

जानकारी के अनुसार, सेक्टर 49 स्थित रेडमी मोबाइल सर्विस सेंटर के सामने जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। आग लगते देख चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों को आनन-फानन में निकाला गया। कुछ यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। 

गनीमत यह रही कि आग की चपेट में आने से कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ ही देर में बस ने भयंकर रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल बस में आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk