Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन्न

Muzaffarnagar News: पुरकाजी। डा. राजवीर सिंह प्रजापति प्रभारी भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की पुरकाजी टीम द्वारा पुरकाजी क्षेत्र में मोर्चा के ४१०० सदस्य बनाए जाने पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कार्यक्रम में पहुंचकर पुरकाजी क्षेत्र की समस्त टीम को पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया

इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरकाजी टीम द्वारा मोर्चे की मजबूती को लेकर जो जागरूकता व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है वह सराहनीय है साथ ही मोर्चा सुप्रीमो मोहन प्रजापति ने कहा है कि समस्त अति पिछड़ी जाति के परिवार को एक व्यक्ति मोर्चा को देना चाहिए

ताकि देश मे मोर्चा को अति पिछड़ा वर्ग का विशाल संगठन बनाया जा सके .इस दौरान वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रजापति बसेड़ा, प्रभारी डॉक्टर राजवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ प्रदीप प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह पाल ,जिला प्रभारी विनोद कुमार,विनेश गौतम, मंडल प्रभारी अतर सिंह प्रधान, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित पाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पाल, जगदीश बढ़ीवाला, यशवीर कश्यप, राकेश प्रजापति, सागर प्रजापति ,यादें राम प्रजापति, सोनू प्रजापति, नितिन पाल, सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया।

 

स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया
मुज़फ्फरनगर। अहिल्याबाई चौक पर आने जाने वाले सार्वजनिक वाहनों ई रिक्शा, कार, व अन्य वाहनों पर जनजागरूकता हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टीकर लगाये गए व हेल्पलाइन नम्बर्स के प्रचार हेतु पोस्टर व पम्फलेट वितरित किए गये।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला व बाल विकास हेतु संचालित की जा रही योजनाओं के विषय भी जानकारी दी गई। जनजागरुकता कार्यक्रम मे महिला कल्याण विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर से डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुज़फ्फरनगर व श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर की प्रबन्धक श्रीमती पूजा नरूला, महिला आरक्षी श्रीमती प्रियंका व श्रीमती प्रमिला शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =