फिल्मी चक्कर

एकता कपूर की आगामी फिल्म के नाम का हुआ खुलासा

त्यौहारों का मौसम अब ओर भी ख़ुशनुमा हो गया है क्योंकि एकता कपूर ने हाल ही में दिशा पटानी की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। दिशा पटानी अभिनीत एकता कपूर की इस आगामी फ़िल्म का “केटीना” होगा।

कंटेंट क्वीन ने जब से दिशा पटानी के साथ अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की है तब से वह सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है और अब आखिरकार फिल्म का टाइटल सामने आ गया है जिसने दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। फिल्म के बारे में बात करे तो, इस फिल्म में दिशा पटानी एक छोटे शहर की पंजाबी लड़की की भूमिका में नज़र आएंगी।

https://twitter.com/ektaravikapoor/status/1187785181865959425?s=20

एकता ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है और लिखती है,”KTINA ka sab ko ‘JAI MATA DI’ ! ( she used to b TINA ab KTINA as K suits her Astro said )but yaaaar who wears so many rings????🤣🤣🤣 @dishapatani A’s never before 🤣 #favscript #shootbegins”

दिशा पटानी ने अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है और पंजाबी भाषा पर अपनी पकड़ बनाने के लिए क्लास भी ले रही है ताकि वह पंजाबी लहज़े और बोली पर अपनी पकड़ बना सके। अभिनेत्री पंजाबी का अध्ययन करने के लिए हर दिन कई घंटों का वक़्त बिता रही हैं।

Image

आयुष्मान खुराना अभिनीत एकता कपूर की आखिरी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ अपने अनोखे और दिलचस्प कांसेप्ट के लिए बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। वही, दिशा पटानी जल्द मोहित सूरी की फ़िल्म “मलंग” में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई देंगी, जो अगले साल की शुरुआत में रिलीज़ हो रही है।

“केटिना” राज शांडिल्य द्वारा लिखित, आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित होगी।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk